खिचड़ी में चक्की का रोल निभा चुकीं रिचा भद्र कोरोनावायरस पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर किया शेयर- संपर्क में आए लोग टेस्ट करवा लें
फेमस कॉमेडी शो खिचड़ी में चक्की का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रिचा भद्र को कोरोनावायरस संक्रमण हुआ है। इस बात की जानकारी रिचा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। रिचा को बीएमसी ने होम क्वारैंटाइन कर दिया है। रिचा हाल ही में इलाहबाद से लौटी थीं। सूंघने की शक्ति और खाने का स्वाद न मिलने और सर्दी-जुकाम होने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया।
संपर्क में आए लोगों को टेस्ट की सलाह
रिचा ने पोस्ट में लिखा- सभी को हैलो, मैं आज सुबह कोरोनावायरस संक्रमण टेस्ट में पॉजिटिव आई हूं। मैंने बीएमसी को भी इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल मैं होम क्वारैंटाइन हूं। हालांकि मुझे कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं। मैं उन सभी को यह सलाह देना चाहूंगी जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी अपना टेस्ट करवा लें। कृपया मुझे अपनी दुआओं में याद रखें। मेरी तबीयत में भी सुधार हो रहा है। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।
##हाल ही में इलाहबाद से लौटीं हैं रिचा
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रिचा ने बताया कि वे मुंबई में अकेली थीं, बाद में उन्होंने अपनी मां को बुलाया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में इलाहबाद में अपने पति के पास से वापस लौटी हैं। स्वाद और महक न आने के बाद उन्होंने मां से इसका कारण पूछा और जुकाम होने के बाद कोविड 19 टेस्ट करवाया। जो पॉजिटिव आया है। रिचा को खिचड़ी, बा बहू और बेबी, मिसेज तेंदुलकर और गुमराह जैसे टीवी शो में भी देखा गया है।
अब तक इन सेलेब्स को हो चुका कोरोना संक्रमण
बॉलीवुड और मनोरंजन इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, मोरानी परिवार, किरन कुमार, कनिका कपूर, पार्थ समथान, राजामौली का परिवार, मोहेना सिंह, जगन्नाथ निवांगुने, श्रेनु पारिख सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें से कई सेलेब्स संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2SssJ
Comments