मां-बाप पर मानसिक शोषण का आरोप लगाने के दो साल बाद दोबारा साथ रहने पहुंचे सिद्धार्थ सागर, फिर मौसी बनकर टीवी पर भी हंसाएंगे

कम उम्र में मौसी बनकर कॉमेडी इंडस्ट्री में बेहतरीन पहचान बना चुके सिद्धार्थ सागर कुछ दिनों पहले तक डिप्रेशन का शिकार थे। दो साल पहले सिद्धार्थ अपने माता पिता पर मानसिक शोषण का आरोप लगाकर सुर्खियों में आ गए थे। कॉमेडियन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन में हैं और उनके माता-पिता ने उन्हें जबरदस्ती पागलखाने भेजा है। इसके बाद परिजनों से पूरे रिश्ते खत्म कर सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड सुबूही के साथ रहने लगे थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी मगर मई 2019 में मंगेतर ने उनपर हिंसा करने का आरोप लगाकर सगाई तोड़ दी। दो साल चले विवाद के बाद सिद्धार्थ सागर अपनी जिंदगी पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों से सुलह कर ली है जिसके बाद अब जल्द ही वो दोबारा मौसी बनकर दर्शकों को हंसाएंगे।

स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि अब उनके और परिजनों के बीच सब ठीक है। उन्होंने चारकोप में घर भी ले लिया है जहां वो अपने माता पिता के साथ रह रहे हैं। पिछले कुछ साल उनके लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं जिनमें उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बुरा समय देखा है। अब उन्हें इस बात का एहसास हो चुका है कि माता-पिता से ज्यादा कोई और प्यार नहीं दे सकता। खुशी और शांति के लिए परिवार होना बहुत जरुरी है।

सिद्धार्थ ने परिवार पर लगाए थे संगीन आरोप

साल 2018 में सिद्धार्थ ने खुद अपनी फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया था कि वो मेंटल हॉस्पिटल में हैं जिसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मां-बाप को इसका जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था, बिना मेरी जानकारी के मुझे बािपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इससे मैं और डिप्रेशन में जा रहा हूं। मुझ में बाइपोलर होने के कोई लक्षण नहीं थे। सिद्धार्थ ने इसके बाद रिहेब जाने का मन बनाया मगर वहां भी उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया।

सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के साथ करेंगे कमबैक

सिद्धार्थ जल्द ही स्टार भारत के नॉन फिक्शन शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आने वाले हैं। अपने कमबैक शो में कॉमेडियन अपना पॉपुलर सेल्फी मौसी के किरदार में होंगे। शो में उनके साथ सुनील ग्रोवर, अली असगर और शिल्पा शिंदे भी हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Siddharth Sagar, came back to live again with parents after two years of accusing of mental abuse, will also do comeback as selfie mausi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y61D4h

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......