सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की के एक्टर समीर शर्मा ने आत्महत्या की, घर के किचन में फांसी लगाकर जान दी

सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की सीरियल से मशहूर टीवी इंडस्ट्री के एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 44 साल के समीर ने मलाड स्थित अपने किराये के फ्लैट में अपने घर के किचन में पंखे में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली। वे मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर नेहा सीएचएस नाम की बिल्डिंग में रहते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं है। बुधवार रात को नाइट ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने उनके शव को देखा और सोसायटी लोगों के लोगों को खबर की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

रिपोर्ट के अनुसार लग रहा है कि अभिनेता ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी।मलाड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जॉर्ज फर्नांडीज ने कहा, "अभी एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया गया है और डेड बॉडी को जांच के लिए भेज दिया गया है।"

बीमारी से उबर चुके थे समीर

इससे पहले, समीर को सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी थी और उनका लंबे समय तक इलाज भी चला था। बाद में वे ठीक होकर एक्टिंग करने लगे थे। वह इस समय स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे। उन्होंने शो में कुहू के पिता की भूमिका में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या माहेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

दिल्ली के रहने वाले थे समीर

समीर शर्मा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बैंगलुरु चल गए थे और उन्होंने वहां पहले एड एजेंसी में काम किया था। इसके बाद वे एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई आ गए थे।

इन शोज में नजर आए थे समीर

समीर ने सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव:, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। समीर ​​​​​​​इत्तेफाक मूवी में भी नजर आए थे।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं......



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Title; Sameer Sharma Death News | Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke Actor Sameer Sharma Commit Suicide At His Home In Mumbai Malad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XBAplM

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......