सुनील ग्रोवर के शो में बतौर अतिथि नजर आ सकते हैं कपिल शर्मा, दर्शकों में भी इसे लेकर बेहद उत्सुकता

अपकमिंग शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और वे इसके जरिए कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर की टेलीविजन वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उधर सूत्रों की मानें तो कपिल शर्मा भी जल्द ही इस शो में गेस्ट के रूप में नजर आ सकते हैं। कपिल और सुनील दोनों के बीच हुई अनबन के बाद से ही ये दोनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

गुजरते वक्त के साथ दोनों स्टार्स अपने बीच की समस्याओं के हल हो जाने का संकेत देते रहे हैं और चीजें भी लगातार ठीक हो रही हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कभी ऐसी खबर नहीं आई कि दर्शक इन दोनों की जबरदस्त जोड़ी को दोबारा एक साथ देख पाएंगे।

इस अपकमिंग शो के निर्माता शो के लिए अच्छी से अच्छी चीजें करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उम्मीद है कि ये नया कदम इस शानदार जोड़ी को फिर से एक साथ ले आएगा।

इस शो में एक स्टार-कास्टेड कास्ट है जहां आप शिल्पा शिंदे, उपासना सिंह, डॉ. संकेत भोंसले और ऐसे कई स्टार्स को एक साथ देखेंगे। एक्स फैक्टर होने के कारण सुनील का वहां होना चैनल के सभी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। ये शो 31 अगस्त से ऑन एयर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वरुण ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yqv6pw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......