सुनील ग्रोवर की टीवी पर वापसी, नए शो से मिली रकम से करेंगे कोरोनावायरस महामारी के बीच फंसे लोगों की मदद
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर से टेलीविजन पर लौट रहे हैं। शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में सुनील एक डॉन का किरदार निभाएंगे। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, सुनील ने बताया कि वे इस शो से कमाई हुई रकम से महामारी के बीच फंसे लोगों की मदद करेंगे। बातों-ही-बातों में उन्होंने अपने और कपिल शर्मा के रिश्ते पर भी रौशनी डाली।
अगर शो नहीं चलता हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं काम करना बंद कर दूं:
यकीन मानिए, हम सिर्फ और सिर्फ लोगों को हंसाने चाहते हैं। फिलहाल हमारे देश में बहुत टेंशन हैं, लोगों के अंदर नेगेटिव सोच आने लगी है, इस तरह का माहौल में हमारी कोशिश हैं की इस तनाव भरे माहौल में लोगों के बीच थोड़ी खुशियां फैलाएं। हम चाहते हैं कि जब लोग सोए तो थोड़ा स्ट्रेस-फ्री महसूस करें। मेरे पिछले दो शो 'मेड इन इंडिया' और 'कानपुर वाले खुराना' लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया इसके बावजूद चैनल ने फिर से मौका दिया लोगों को हंसाने का। इसके लिए मैं उनका पूरी तरह से आभार मानता हूं। मेरी पूरी कोशिश होगी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की। अगर शो नहीं चलता हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं काम करना बंद कर दूं। मैं अपनी मेहनत करता रहूंगा, अब ये लोगों पर निर्भर हैं वो इसे किस तरह लेते हैं।
इस शो से जो कुछ भी कमाऊंगा उसे मैं इस महामारी में फंसे लोगों की मदद करूंगा:
सच कहूं तो मैं फिलहाल इस तरह का शो लेना भी नहीं चाहता था क्योंकि मेरे कुछ और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में थे। हालांकि इस लॉकडाउन की वजह से पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। इस दौरान जब ये शो ऑफर हुआ तब मुझे लगा इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा लोगों के बीच पाजिटिविटी फैलाने का। ये एक प्रयास हैं और हमें यकीन हैं हम इस प्रयास में कामयाब होंगे। मैंने तय किया हैं कि इस शो से जो कुछ भी कमाऊंगा उसे मैं इस महामारी में फंसे लोगों की मदद करूंगा।
स्टेज पर नहीं बल्कि दूसरी तरफ बैठा नजर आऊंगा:
इस बार मैं स्टेज पर नहीं बल्कि दूसरी तरफ बैठा नजर आऊंगा। लोगों को अपने किरदार से गुड़गुड़ाउंगा ही लेकिन साथ ही जो मेरे दूसरे सह-कलाकार हैं उनकी कॉमेडी देखने का मौका मिलेगा। शो में मैं एक डॉन का किरदार निभाउंगा जिसके सामने ये सभी किरदार उसे इम्प्रेस करने के लिए परफॉर्म करते हैं। संक्षेप में कहूं तो सोशल डिस्टन्सिंग वाला किरदार निभाउंगा जो दूर बैठके स्क्रिट एन्जॉय करूंगा और साथ ही परफॉर्म भी करूंगा। शो में ना लाइव ऑडियंस होंगे और कोई फॉर्मेट हैं जिसको ध्यान में रखकर हम आगे बढ़ांएगे। कह सकते है ये फिक्शन और नॉन- फिक्शन के बीच का एक सेट-अप होगा जिसमे बॉलीवुड थीम पर ये आर्टिस्ट्स स्पूफ, गैंग्स करेंगे। इन सभी की बस यही मंशा होंगी डॉन यानी की मुझे खुश करने की।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी के इंटरव्यूज या किसी तरह का चैट शो जैसा नहीं होगा:
फिलहाल किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के इंटरव्यूज या किसी तरह का चैट शो जैसा नहीं होगा। ये अपने आप में एक बॉलीवुड शो हैं जहां इस इंडस्ट्री का हर रंग ऑडियंस को नजर आएगा। हां, यदि कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी या फिल्म प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए हमसे जुड़ना चाहे तो हम उन्हें मना भी नहीं करेंगे (मुस्कुराते हुए) वक्त के साथ-साथ हम फॉर्मेट में बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। फिलहाल 2 -3 महीने तक इस शो को चलाने की प्लानिंग हैं। ऑडियंस के रिस्पांस पर सबकुछ निर्भर हैं।
हमें इस माहौल में संयम बरतना होगा:
इस माहौल में कई लोग अपना धीरज खो रहे हैं और अपनी ज़िन्दगी खत्म कर रहे हैं। मैं लोगों से बस यही प्रार्थना करूंगा कि वे हिम्मत ना हारें। ये वक्त सभी के लिए मुश्किल भरा हैं, हमें हार नहीं मानना चाहिए। मैंने भी अपनी ज़िन्दगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं ऐसे में हारकर बैठ तो नहीं सकता ना? ऐसे वक्त में आपने अपनी जिंदगी में जो भी कुछ पाया हैं उसके बारे में सोचें। मैंने भी यही किया। जब भी डिप्रेस हुआ, खुद के अचीवमेंट के बारे में सोचता और फिर से मोटिवेट हो जाता। मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला हैं। हमें इस माहौल में संयम बरतना होगा। ये बुरा वक्त भी बीत जाएगा। इस बात को ना भूले की हर आदमी अपने आप में एक जंग लड़ रहा हैं, बस हीरो बनकर कैसे भी बाहर निकले।
ईश्वर ने चाहा तो फिर से मैं और कपिल शर्मा साथ में काम करेंगे:
कपिल शर्मा से किसी ना किसी पर्सनल मौके पर मुलाकात होती रहती हैं हालांकि हमारे बीच कभी काम को लेकर बात नहीं होती। हम दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं और ईश्वर ने चाहा तो फिर से साथ में काम करेंगे। देखकर खुशी होती हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' के सभी मेंबर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे लोगों को हंसा रहे हैं, एंटरटेन कर रहे हैं ये देखकर काफी अच्छा महसूस होता हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iuQlyj
Comments