गुड नाइट मैसेज देते हुए आकांक्षा पुरी ने शेयर की मीका सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर उड़ीं रिलेशन की खबरें

मीका सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहत खन्ना के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब सिंगर मीका का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से जोड़ा जा रहा है। इन खबरों की वजह है आकांक्षा की लेटेस्ट पोस्ट जिसमें वो मीका की गोद में बैठी हुईं रोमांटिक पोज कर रही हैं।

हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो मीका की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर मीका पाजी के घर की है जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को गुड नाइट मैसेज दिया है। इस कोजी फोटो को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इसी तरह की तस्वीरें कुछ दिनों पहले चाहत खन्ना ने साथ भी शेयर की गई थीं।

आकांक्षा पुरी की इंस्टाग्राम स्टोरी।

आकांक्षा के बाद मीका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्ट्रेस को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग दोनों के रिश्ते पर विचार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

मीका सिंह ने शेयर की फोटो।

चाहत खन्ना के साथ थी रिलेशन की खबरें

मीका सिंह और चाहत खन्ना कुछ दिनों से लगातार रिश्ते की खबरों के चलते सुर्खियों में थे। दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही थी। गौरतलब है कि दोनों एक ही बिल्डिंग में साथ रहते है जिसके चलते कई मौकों पर दोनों को हैंगआउट करते देखा गया है। रिलेशन की चर्चा के अलावा दोनों जल्द ही एक म्यूजिक एलबम में साथ आने वाले हैं जिसके प्रमोशन के लिए मीका, चाहत और शेफाली जरीवाला के साथ कपिल शर्मा शो भी पहुंचे थे।

बिग बॉस 14 में नजर आएंगी आकांक्षा पुरी

पिछले सीजन पारस छाबड़ा से अनबन के चलते आकांक्षा पुरी का कई बार शो में पहुंची थीं। अब इस साल एक्ट्रेस खुद बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनेंगी। सिर्फ आकांक्षा ही नहीं बल्कि पारस छाबड़ा की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया भी शो में आएंगी। देखना होगा की दो एक्स कैसे शो की टीआरपी के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
While giving a good night message, Akanksha Puri shared a romantic picture with Mika Singh, the news of relationship on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YaIWfC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......