भारत सरकार सुशांत को दे सकती हैं नेशनल अवॉर्ड, अभिनेता की फिल्मों के लिए अलग से फेस्टिवल की प्लानिंग भी चल रही

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को नेशनल अवॉर्ड दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में अभिनेता को खास तरीके से सम्मानित कर सकता है। हालांकि, अभी तक मंत्रालय द्वारा यह तय नहीं किया गया है कि यह सम्मान किस तरह का होगा। रिपोर्ट में मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि जल्दी ही मरणोपरांत देने वाले इस सम्मान का खाका तैयार किया जाएगा।

सुशांत की फिल्मों का फेस्टिवल भी हो सकता है

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा है, "सुशांत की मौत ने पूरी फिल्म बिरादरी को हिलाकर रख दिया है। मौत के बाद उन्हें जो सम्मान मिल रहा है, वह जीते जी कभी नहीं मिला। यह असंतुलन है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। सुशांत की फिल्मों के लिए सरकार द्वारा एक सेपरेट फेस्टिवल प्लान किया जा रहा है। वहीं, नेशनल अवॉर्ड्स के दौरान उन्हें सिनेमा में अहम योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।"

कैलिफोर्निया में सुशांत को सम्मानित किया गया

शनिवार को कैलिफोर्निया स्टेट असेम्बली ने सुशांत को सोसाइटी में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया । अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनका सर्टिफिकेट रिसीव किया। श्वेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा था, "भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने मेरे भाई सुशांत को सोसाइटी में उनके ओवरऑल कंट्रीब्यूशन के लिए सम्मानित किया। कैलिफोर्निया हमारे साथ है। क्या आप हैं? आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कैलिफोर्निया।"

जीते जी सुशांत को फिल्मफेयर तक नहीं मिला

बतौर एक्टर सुशांत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 11 साल काम किया। इनमें से शुरुआती पांच साल उन्होंने छोटे पर्दे को दिए और 6 साल तक फिल्मों के लिए काम किया। लेकिन इन 6 सालों में 11 फिल्में करने के बावजूद नेशनल अवॉर्ड तो दूर उन्हें फिल्मफेयर से तक नहीं नवाजा गया।

हालांकि, उन्हें दो स्क्रीन अवॉर्ड जरूर मिले थे। इसके अलावा 2017 में उन्हें 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए मेलबोर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। 'एम.एस. धोनी' और 'काई पो छे' के लिए वे फिल्मफेयर और आइफा के लिए नॉमिनेट हुए थे।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत केस के नए वीडियो में दावा:एक्टर की बॉडी के पास काले बैग के साथ दिखा एक व्यक्ति, मिस्ट्री गर्ल से भी मिला और फिर उसके हाथ से बैग गायब हो गया

2. सुशांत डेथ केस:अब खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बता रहीं रिया चक्रवर्ती, उनकी मौत से दो महीने पहले अफेयर की बात से कर रही थीं इनकार

3. सुशांत केस में मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप:सुशांत की मौत के 24 दिन बाद उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, फोन के लिए ईडी ने चार लेटर लिखे, लेकिन नहीं दिया गया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने का वक्त बीत चुका है। 14 जून को वे बांद्रा, मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y0RhT9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......