सिस्टम के खिलाफ भड़काऊ बयान देना हिंदुस्तानी भाऊ को पड़ा भारी, इंस्टाग्राम के बाद अब फेसबुक पेज हुआ सस्पेंड
'बिग बॉस 13' में नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ लगातार अपनी बेबाक बातों से फैंस का दिल जीतते आए हैं मगर सिस्टम के खिलाफ विवादित बयान देना उनके लिए काफी भारी पड़ रहा है। हाल ही में भाऊ ने एकता कपूर के शोज, सीरीज और फिल्मों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो वो अपने तरीके से फैसला लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा, सिस्टम जाए साइड में। भारतीय संविधान के लिए ऐसा नकारात्मक बयान देने वाले भाऊ के खिलाफ कई लोगों ने सख्त कदम उठाने की मांग की, जिसके बाद उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।
कई लोगों द्वारा उनका वीडियो और अकाउंट रिपोर्ट किए जाने के बाद साइबर सेल ने भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार को सस्पेंड किया था। जिसके बाद अब उनका वैरिफायड फेसबुक पेज भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।
कई सेलेब्स ने उठाई भाऊ के खिलाफ आवाज
भाऊ के कम्यूनल वॉयलेंस वाले वीडियो के सामने आते ही एक्ट्रेस कविता कौशिक, कॉमेडियन कुणाल कामरा, एक्ट्रेस कुब्रा सैत और फराह अली खान ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस कुब्रा ने लिखा, 'इस तरह के लोग अब भी सोशल मीडिया में कैसे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई लीगल एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा। शब्दों के साथ खिलवाड़ करने का पॉवर इन्हें किसने दिया। कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया इनके खिलाफ'।
कुब्रा के अलावा कुणाल कामरा ने अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस। खुले में हिंसा करने की बात करना अपराध है। ये एक मोब बिल्डिंग और नफरत भरी हरकत है। ये जागने का समय है। इससे हिंसा हो सकती है। सिस्टम साइड में जैसी बातें करना हमारे संविधान का अपमान करना है'।
बताते चलें कि इस विवादित बयान से पहले भी भाऊ ने संजय दत्त के कैंसर की थर्ड स्टेज में होने की बात को 'सड़क 2' के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट बताया था। इसके बाद भी उन्हें संजू के फैंस का काफी आक्रोश झेलना पड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ggYkC
Comments