बाबा रामदेव ने कहा- सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार दर-दर ठोकर खा रहा है; आश्रम में आयोजित किया यज्ञ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर संदेह जताते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को आगे आये और अभिनेता के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। योगगुरु ने हरिद्वार स्थित पतांजलि योग पीठ में सुशांत के लिए एक यज्ञ का आयोजन भी किया था। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और परिजनों से बात की, मैंने उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी। उन्होंने आगे कहा कि परिवार अभिनेता को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है।
15 अगस्त के मौके पर बाबा रामदेव ने एक वीडियो ट्विटर पर जारी कर लिखा, "मैंने श्री सुशान्तजी के परिजनों से बात की,उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशान्त राजपूत और उनके परिजनों को न्याय मिले।"
बाबा रामदेव का ट्वीट ...
वीडियो में बाबा रामदेव ने कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और ये आजादी हमने इसीलिए पाई है, ताकि सभी को न्याय मिले। किसी के लिए भी अन्याय न हो। सभी को जीने के लिए सुखद जीवन मिले। बाबा रामदेव ने कहा कि सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीन ली अब कम से कम उसके दिवंगत आत्मा को न्याय मिल जाए। उन्होंने आगे कहा-"उस परिवार को तो न्याय मिल जाए जो दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हम लोग यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत को न्याय मिले।"
सुशांत के लिए आयोजित हुई ग्लोबल प्रेयर
आज ही सुशांत की बहन ने एक ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने लोगों से #GlobalPrayersForSSR में शामिल होने की अपील लोगों से की है। इस अपील का असर ट्विटर पर देखने को भी मिल रहा है। हजारों लोग सोशल मीडिया में सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/342567G
Comments