कपिल शर्मा ने लॉकडाउन के बाद अली असगर को दिया शो में आने का ऑफर, अली ने किया इनकार

तकरीबन एक साल बाद कॉमेडियन-एक्टर जल्द ही नए शो 'अकबर का बल बीरबल' से टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। इस शो में अली अकबर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं और वह इस महान भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित भी हैं क्योंकि ऐसी भूमिका एक बड़ी जिम्मेदारी और एक ऐतिहासिक आधार के साथ आती है।

मना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था:

पिछले पांच वर्षों से अली 'द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा रहे हैं और एक्टर से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभिनेता को कपिल ने पोस्ट लॉकडाउन अपने शो में स्पाईस डालने के लिए संपर्क किया था। हालांकि अली ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

सूत्र बताते हैं, "कपिल शर्मा और अली के बीच सब ठीक है और कपिल ने अपने पूर्व को-स्टार को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। लॉकडाउन के दौरान अली को 'अकबर का बल बीरबल' ऑफर हुआ था और उन्होंने उसके लिए तुरंत हामी भर ली थी। इसी दौरान जब कपिल की तरफ से उनके शो का प्रस्ताव गया तो जाहिर हैं उसे मना करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। यदि वे अकबर का बल बीरबल शो से नहीं जुड़ते तो कपिल के शो के लिए जरूर हामी भर देते। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। साथ ही अली अब महिला किरदार में भी किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं, चूंकि स्कूल में उनके बच्चों का इसपर मजाक बनाया जाता है। ये भी एक वजह थी 'द कपिल शर्मा शो' से दूरी बनाने की।"

सलमान खान की फिल्म 'राधे' में निभाएंगे अहम रोल:

टीवी शो के अलावा, अली असगर जल्द ही बड़े परदे पर भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक अली सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे' में अहम् रोल में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली हैं।

2017 में कपिल को किया था किनारा:

कपिल शर्मा और अली असगर के रिश्ते की बात करें, तो तकरीबन तीन साल पहले (मार्च 2017) कपिल का शो डेढ़ साल पहले काफी विवादों में घिरा रहा। सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद शो के कई एक्टर्स ने कपिल से किनारा कर लिया था जिनमें अली असगर भी शामिल थे। शो में वे 'दादी' का किरदार निभाया करते थे। हालांकि अब सभी कलाकारों ने अपने आपस के मनमुटाव को दूर कर दिया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kapil Sharma offers Ali Asghar to come on the show after lockdown, Ali refuses


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CI9RIk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......