क्या वायरल हो रही इस फोटो में आदित्य ठाकरे सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ बैठे हैं ? पड़ताल में फोटो एक्ट्रेस दिशा पटानी की निकली

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के साथ कार में एक लड़की बैठी दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती है।

  • 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लेट में एक्टर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड की खबर आई थी। एक महीने तक इसे सुसाइड ही माना जाता रहा। लेकिन, पिछले सप्ताह मामले ने तब यूटर्न लिया जब सुशांत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए।
  • सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां लोग उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुशांत केस से जुड़ी कई भ्रामक सूचनाएं भी फैलाई जा रही हैं।
  • आदित्य ठाकरे के साथ कार में बैठी लड़की की फोटो को रिया चक्रवर्ती का बताते हुए सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या इसलिए मुंबई पुलिस मामले की ठीक से छानबीन नहीं कर रही है?

वायरल फोटो

दावे से जुड़े ट्वीट

## ## ##

फेसबुक पर भी इस फोटो को रिया चक्रवर्ती और आदित्य ठाकरे का बताकर ही शेयर किया जा रहा है

फैक्ट चेक पड़ताल

  • सबसे पहले हमने आदित्य ठाकरे के बगल में बैठी दिख रही लड़की की फोटो को रिया चक्रवर्ती की फोटो से मिलाया।

पड़ताल के अगले चरण में हमने फोटो को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। रिवर्स सर्च करने पर दिशा पटानी से जुड़ी खबरें सामने आईं।

Times of India वेबसाइट पर 16 जून, 2020 की एक खबर है। खबर के साथ लगे वीडियो के कवर में वही फोटो दिख रही है जो इस समय आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती की बताई जा रही है। लेकिन, यहां इस फोटो को दिशा पटानी का बताया गया है। खबर के अनुसार, आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी का जन्मदिन एक ही दिन ( 13 जून) को पड़ता है। दोनों उसी दिन मिले थे। यह फोटो तभी की है।

  • आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी ने ट्विटर पर भी एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी थी।
  • फोटो में आदित्य के साथ दिशा पटानी ही हैं। इसकी पुष्टि के लिए हमने वायरल हो रही फोटो से दिशा पटानी की फोटो को मिलाकर देखा।

निष्कर्ष : वायरल हो रही फोटो में आदित्य ठाकरे के साथ कार में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती नहीं बल्कि एक्ट्रेस दिशा पटानी बैठी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fact Check : This girl is not Riya Chakraborty sitting in a car with Aditya Thackeray, son of Maharashtra CM Uddhav Thackeray


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D5nhyk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......