मुंबई पुलिस ने बंद नहीं की मामले की जांच, रिया को क्लीनचिट भी नहीं दी गई; केस के सिलसिले में ही हुई डीसीपी और रिया के बीच बातचीत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस सूत्रों के जरिए यह जानकारी सामने आई है कि उनकी ओर से कभी भी इस मामले की जांच बंद नहीं की गई थी। उन्होंने कभी रिया को क्लीन चिट नहीं दी। यही वजह है कि रिया को दो बार बुलाकर पूछताछ की गई थी।

कॉल डिटेल्स के मुताबिक, डीसीपी जोन 9 अभिषेक त्रिमुखे ने रिया चक्रवर्ती को 2 कॉल्स किए थे, उन्हें 2 कॉल्स आए भी थे और अभिषेक त्रिमुखे की तरफ से एक मैसेज रिया चक्रवर्ती को गया था। डीसीपी त्रिमुखे की इसी कॉल रिकॉर्ड को लेकर मीडिया के एक वर्ग में सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर मुंबई पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया कि ये कॉल इसी इन्वेस्टिगेशन से जुड़े हुए थे।

मेल आईडी देकर रिया से कुछ डॉक्यूमेंट भेजने को कहा गया था

त्रिमुखे ने रिया को एक मेल आईडी देकर कुछ डॉक्यूमेंट भेजने के लिए भी कहा था। 19 जून 2020 को रिया ने मुंबई पुलिस को अपना पहला बयान दर्ज करवाया था। इसके बाद 21 जून 2020 को पहली बार डीसीपी त्रिमुखे ने रिया चक्रवर्ती को पहली बार काॅल किया था। इसी दौरान उन्होंने dcpzone9-mum@mahapolice.gov.in मेल आईडी दी थी। 2 दिनों तक जब रिया ने कोई जवाब नहीं दिया तो डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने उन्हें वापस कॉल कर जानकारी साझा करने के लिए कहा। बाद में रिया ने मुंबई पुलिस को एक मेल किया जिसमें सुशांत से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की गई थी।

चाभी वाले ने कहा- उसे कमरे में घुसने ही नहीं दिया गया
सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने जिस चाभी वाले का बयान दर्ज किया है उसने अपने बयान में कहा कि उसे कमरे में जाने ही नहीं दिया गया था। उसे सिद्धार्थ पिठानी ने बुलाया था। चाभी वाले ने जैसे ही कमरे का दरवाजा अनलॉक किया, वैसे ही उन्हें नीचे भेज दिया गया। सिद्धार्थ और दीपेश सावंत कमरे के अंदर गए। मुंबई पुलिस की मानें तो उनके पास दर्ज बयान में सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सावंत ने बताया कि सुशांत की डेडबॉडी पंखे से लटकी थी।

मीतू के कहने पर बॉडी को नीचे उतारा था
मुंबई पुलिस को दिए बयान में सिद्धार्थ ने बताया कि मीतू को फोन कर उन्होंने सुशांत के फंदे से लटके होने की जानकारी दी थी और उनके कहने पर ही डेड बॉडी को नीचे उतारा था। मीतू ने यह भी कहा था कि वे यह चेक करें कि सुशांत की सांसें चल रही हैं या नहीं। जिसके बाद सिद्धार्थ और दीपेश सावंत ने सुशांत की डेडबॉडी नीचे उतारी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर रिया चक्रवती के मुंबई के ईडी ऑफिस से बाहर आने के दौरान की है। रिया से बांद्रा पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3izW59P

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......