मां बनने वाली हैं पूजा बनर्जी, बच्चा होने के बाद ट्रेडिशनल रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेंगे पूजा- कुणाल

टेलीविजन एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को समय देने के लिए जग जननी मां वैष्णो देवी शो को अलविदा कह दिया है। पूजा ने साल की शुरुआत में ही कोर्ट मैरिज की है जिसके बाद वो 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाली थीं मगर महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका। अब खबरें हैं कि पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बेबी के आने के बाद ही दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में साथ फेरे लेंगे।

पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर पूजा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, जी हां, कुणाल और मैं हम दोनों इस नए खूबसूरत फेज में जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मैं एक बहुत खुश माहौल में हूं और अपना पर्सनल टाइम एंजॉय कर रही हूं। यहां तक कि मैं अप्रैल से अब तक अपने अपार्टमेंट से बाहर नहीं निकली।

बच्चा होने के बाद करेंगे दोबारा शादी।

पूजा और कुणाल साल की शुरुआत में लीगल मैरिज कर चुके हैं, जिसके बाद अब दोनों ट्रेडिशनल वेडिंग भी करने वाले हैं। इस बारे में पूजा ने कहा, 'हमारे शादी को लेकर कई सपने थे और हमने सब कुछ पहले से प्लान कर रखा था। हालांकि इस महामारी ने सबकुछ बदल दिया है और यहां तक कि मेरी मां जो कोलकत्ता में रहती हैं वो तक हमारी रजिस्टर मैरिज में शामिल नहीं हो पाईं। मैं अब रेगुलर सेरेमनी करना चाहती हूं और कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं जब बच्चा इस दुनिया में आ जाए। आशा है कि मेरी मां भी इसमें शामिल हो सकें'।

जरूरतमंदों को डोनेट की शादी के लिए जोड़ी गई रकम

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इस साल 15 अप्रैल को धूमधाम से शादी करने वाले थे मगर लॉकडाउन और महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से शादी के लिए जमा किए हुए पैसों को जरूरतमंद लोगों को दान कर दिया। इस बात की जानकारी पूजा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pooja Banerjee is about to become a mother, will take pheras with traditional rituals after having a child


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YgDnwr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......