पार्थ समथान के बाद अब एरिका फर्नांडिस भी छोड़ सकती हैं शो, घरवालों की हेल्थ से रिस्क ना लेने के लिए किया फैसला
एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी के से एक-एक करके सभी एक्टर्स के बाहर होने की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में शो के लीड एक्टर पार्थ समथान के शो छोड़ने की खबर थी जिसके बाद अब फीमेल लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी शो से बाहर होने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कोविड 19 महामारी और अपने परिजनों की हेल्थ के चलते ये बड़ा फैसला लिया है।
हाल ही में आई इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार शो की प्रेरणा उर्फ एरिका फर्नांडिस ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। वो कई दिनों से कोविड 19 के चलते अपने घर से ही शूटिंग कर रही थी मगर अब सेट पर दोबारा उनकी वापसी हो गई है। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब एक्ट्रेस घर पर ही रहना चाहती हैं। उनके पिता को चार बार हार्ट अटैक आ चुका है और उनकी मां भी टीबी की मरीज रह चुकी हैं। ऐसे में एरिका उनकी हेल्थ के साथ रिस्क नहीं लेना चाहतीं।
करण सिंह ग्रोवर के बाद सभी लीड छोड़ रहे हैं शो
एक महीने पहले ही शो में मिस्टर बजाज बने करण सिंह ग्रोवर ने शो को हमेशा के लिए अलविदा कहा है जिसके बाद करण पटेल अब उनकी जगह नजर आ रहे हैं। इसके बाद शो के लीड एक्टर पार्थ समथान शो छोड़ना चाहते हैं। एक्टर को शो में जल्द साइडलाइन कर कहानी प्रेरणा और मिस्टर बजाज पर फोकस के इर्द-गिर्फ घूमने वाली है।वहीं दूसरी तरफ पार्थ के हाथ कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स भी लगे हैं इसलिए एक्टर ने शो छोड़ना तय किया है। शो में निवेदिता के पति बने अनुपम सेनगुप्ता उर्फ साहिल आनंद भी शो से बाहर होने वाले हैं हालांकि इसके पीछे क्या कारण है ये बात अभी साफ नहीं है।
मेकर्स कर रहे हैं मनाने की कोशिश
पार्थ और साहिल एक ही समय पर शो को अलविदा कहना चाहते हैं हालांकि मेकर्स लगातार उन्हें शो में बनाए रखने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि एक्टर हेल्थ के चलते शो छोड़ रहे हैं हालांकि उन्होंने कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के पहले ही एकता कपूर के सामने शो छोड़ने की बात रख दी थी। फिलहाल एकता की तरफ से फैसला आना बाकी है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो नए अनुराग की खोज भी शुरू हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iJlgXr
Comments