हर्षद चोपड़ा ने फीस लेकर सुशांत को दिया ट्रिब्यूट, भड़के को-स्टार दीपक काजिर बोले- 'शो में उसकी लाइन कटवा देते थे अब पैसों के लिए ड्रामा कर रहे हैं'
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर स्टार प्लस ने कई सितारों के साथ सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान सुशांत के पहले शो किस देश में है मेरा दिल को-स्टार हर्षद चोपड़ा ने उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया था। ये देखकर सुशांत के पिता बन चुके दीपक काजिर केजरीवाल ने उनपर चैनल से पैसे लेकर पब्लिसिटी के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया है। दीपक का कहना है कि अगर वाकई हर्षद ने सुशांत को ट्रिब्यूट दिया है तो उन्हें इससे मिले सारे पैसे दान कर देने चाहिए। ऐसा करने पर वो खुद उनसे माफी भी मांगेंगे।
22 अगस्त को हुए स्टार प्लस के स्पेशल शो में हर्षद ने सुशांत के कटआउट के साथ उन्हीं की तरह कपड़े पहनकर डांस किया था। एक्टर ने केदारनाथ के गाने स्वीटहार्थ गाने पर डांस किया और परफॉर्मेंस के बाद हर्षद ने सुशांत के लिए कुछ इमोशनल बातें की। स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान सुशांत के पवित्र रिश्ता को- स्टार दीपक काजिर ने कहा, मुझे ये देखकर गुस्सा आया कि आपने कभी सुशांत को महत्व नहीं दिया और अब आप पैसे मिलने पर ड्रामा कर रहे हो। और मुझे निजी तौर पर ये काफी खराब लगा।
दीपक काजिर को किया जा रहा है ट्रोल
हर्षद के खिलाफ बयान देने पर दीपक काजिर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसपर उन्होंने कहा, लोग मुझे ट्रोल करते हुए सवाल कर रहे हैं कि आपने पहले सुशांत के बारे में नहीं कहा तो अब क्यों कह रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मैं हर्षद की परफॉर्मेंस को पेड ट्रिब्यूट क्यों कह रहा हूं। इन सबसे मुझे बुरा नहीं लगा लेकिन मुझे ये सोचकर बुरा लगता है कि एक व्यक्ति मर गया है और आप उसके कटआउट के सामने उसके गाने पर डांस कर रहे हो। सिर्फ हर्षद ही नहीं चैनल को भी इस बारे में सोचना चाहिए। आप पैसे लेकर किसी को ट्रिब्यूट दे रहे हो। ये कैसे सही हो सकता है।
सुशांत की लाइन कटवाया करते थे हर्षदः दीपक काजिर
एक इंटरव्यू के दौरान प्रोड्यूसर भिंदर गैरी की पत्नी रोशन ने बताया था कि हर्षद शो के दौरान सुशांत की लाइन कटवा देते थे। इसपर दीपक बताते हैं, मैंने भी इस बात को दो बार देखा है। मुख्य किरदार होने के नाते वो अपने अनुसार चीजें करवाते थे जैसे अकेले वैनिटी वैन इस्तेमाल करना। जबकि सुशांत दो से तीन लोगों के साथ वैनिटी शेयर करते थे। उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की थी।
बताते चलें कि गणेश चतुर्थी स्पेशल एपिसोड में हर्षद ने सुशांत के गाने स्वीटहार्ट, राब्ता और इक वारी गाने पर डांस किया था। परफॉर्मेंस के बाद हर्षद सुशांत को याद करते हुए काफी भावुक भी हो गए थे। उन्होंने कहा कि वो एक्टर को काफी मिस करते हैं। स्टार प्लस के इस शो में सोनू सूद भी खास मेहमान बनकर शामिल हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgaMRE
Comments