करण टैकर और ऋत्विक धनजानी पर लगे कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छिपाने के आरोप, एक्टर ने दी सफाई

पार्थ समथान, मोहेना कुमारी और श्रेनू पारिख के बाद अब पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी और करण टैकर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सुर्खियों में हैं। करण के करीबियों की मानें तो एक्टर ने बुधवार को मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि एक्टर या उनके किसी रिश्तेदार ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्या ट्रोलिंग के डर से एक्टर ने नहीं की पुष्टी?

करण टैकर के कुछ करीबियों ने बताया है कि उन्होंने बुधवार को दिल्ली सफर किया था जहां पहुंचने के बाद वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही एक्टर एक होटल में क्वारैंटाइन हो चुके हैं। लेकिन इस बात को अभी पूरी तरह गुप्त रखा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रोलिंग और लापरवाही के आरोप से बचने के लिए इस बात पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है कि कहीं लोग उनपर साथ ट्रेवल करने वाले लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप ना लगाएं। करण ने हवाई यात्रा की थी जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

ऋत्विक धनजानी के पॉजिटिव पाए जाने की खबरों पर दी सफाई

करण टैकर के साथ ऋत्विक के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं हालांकि एक्टर ने भास्कर से बातचीत में इन खबरों को अफवाह बताया है। एक्टर ने कहा कि वो या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

कोरोना की चपेट में आ चुके ये टीवी सेलेब

टीवी शोज की शूटिंग शुरू होते ही कई टीवी एक्टर्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहेना कुमारी, खिचड़ी की ऋचा भद्रा, कसौटी के पार्थ समथान और इश्कबाज एक्ट्रेस श्रेनु पारिख भी शामिल हैं। इन सेलेब्स के अलावा मेरे साईं, भाबीजी घर पर हैं और डॉ बी आर अम्बेडकर के सेट पर भी संक्रमित पाए गए थे। हालांकि सभी इससे जंग जीतकर रिकवर हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Tacker and Ritwik Dhanjani are accused of hiding the news of being Corona positive, the actor clarified


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E2TruR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......