असित मोदी से मनमुटाव के बाद नेहा ने छोड़ा शो, नई अंजलि मेहता उर्फ सुनैना बोलीं- "ऑडियंस की तालियों के साथ गालियों को भी मैं सर झुकाकर स्वीकार करुंगी"
पिछले 12 साल से अभिनेत्री नेहा मेहता सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अंजलि मेहता का किरदार निभा रही थीं। हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला ले लिया। नेहा की जगह अब अभिनेत्री सुनैना फौजदार ने ली हैं जो 'एक रिश्ता साझेदारी का', 'लाल इश्क', 'बेलन वाली बहु' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, सुनैना ने इस शो से जुडी कुछ खास बातें शेयर की।
एक अलग किस्म का प्रेशर और जिम्मेदारी का अनुभव हो रहा हैं:
कुछ महीनों पहले से शो के मेकर्स से बातचीत चल रही थी हालांकि लॉकडाउन की वजह से मेरी इस शो में एंट्री थोड़ी देरी से हुई। मैंने तकरीबन 4 ऑडिशन दिए, कई तरह के लुक टेस्ट दिए, कुछ मीटिंग्स हुई, तब जाकर मेरा शो में अंजलि मेहता के किरदार के लिए सिलेक्शन हुआ। शुरूआती दौर में मुझे पता नहीं था कि मैं 'तारक मेहता' शो या फिर अंजलि मेहता के किरदार के लिए ऑडिशन दे रही हूं। कई राउंड्स में सफल होने के बाद, असित सर ने बताया कि मैं अंजलि मेहता के किरदार के लिए फाइनल हो गई हूं। सच कहूं तो मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा की मुझे इस शो में काम करने का मौका मिल रहा है। एक अलग किस्म का प्रेशर और जिम्मेदारी का अनुभव हो रहा हैं।
मैंने सिर्फ अपना बेस्ट देने का सोचा हैं इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकती:
पुरानी अंजलि मेहता (नेहा मेहता) पिछले 12 सालों से इस शो से जुडी थीं जाहिर है लोगों के बीच उनकी एक छवि बनी हुई है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ हूं कि लोग मेरी उनसे तुलना करेंगे ही। ऐसी स्थिति में मैंने सिर्फ अपना बेस्ट देने का सोचा है इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकती। मैं ऑडियंस से रिक्वेस्ट करुंगी कि वे मुझे मौका दे ताकि मैं उनकी उम्मीदों पर खरी उतरुं। ताली के साथ गाली खाने के लिए भी तैयार हूं (मुस्कुराते हुए)। ऑडियंस की जो राय होगी उसे मैं सर झुकाकर मान लुंगी।
मैं चाहती हूं कि लोग हंसे:
ऑडियंस को अंजलि मेहता के किरदार में बिलकुल बदलाव देखने नहीं मिलेगा, लेकिन हां, बतौर अभिनेता मैं अपनी तरफ से कुछ इनपुट जरूर दूंगी। थोड़ा बहुत सुनैना की झलक देखने को मिलेगी। लुक में भी हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मैं चाहती हूं कि लोग धीरे-धीरे मुझे अपनाएं। मैं चाहती हूं कि लोग हंसे। कोविड की वजह से लोगों को बहुत कम मौके मिल रहे हैं हंसने के लिए तो मैं चाहती हूं कि अपनी तरफ से कुछ मौके दूं लोगों को हंसाने के लिए।
सेट पर पहले दिन काफी नर्वस थीः
सेट पर पहला दिन काफी नर्वस भरा था। आसपास के सभी एक्टर्स मुझे काफी सीनियर हैं तो थोड़ी बहुत घबराहट थी। मेरा पहला सीन तारक (शैलेश लोढ़ा) और जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ था। उन्होंने मुझे काफी कम्फर्टेबल किया। ये मेरे लिए बहुत ही पॉजिटिव साइन था। पहले सीन के बाद मेरी नर्वस्नेस थोड़ी कम हो गई।
ऑडियंस की तालियों के साथ गालियों को भी मैं सर झुकाकर स्वीकार करुंगी:
रियल लाइफ में नेहा मेहता से कभी मुलाकात नहीं हुई हैं लेकिन मुझे उनका काम बहुत पसंद हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को है। मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहूंगी क्योंकि मुझे उनकी वजह से ये मौका मिला। मैं कभी उनके जैसे नहीं बन पाउंगी लेकिन अपना बेस्ट देने की कोशिश जरूर रहेगी। एक चैलेंज हैं जिसे मैंने अपना तो लिया हैं लेकिन थोड़ा प्रेशर भी महसूस हो रहा हैं। फिलहाल मैं अपने आपको पॉजिटिव रख रही हूं और यही दुआ कर रही हूं कि ऑडियंस को मैं पसंद आऊं। दर्शकों से बस यही रिक्वेस्ट होंगी कि यदि मुझसे गलती भी हो जाए तो माफ कर देना। जैसे कि मैंने पहले कहा ऑडियंस की तालियों के साथ गालियों को भी मैं सिर झुकाकर स्वीकार करुंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hyuvd1
Comments