बिग बॉस के घर में एक साथ एंट्री लेंगी पारस छाबड़ा की दो एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया और आकांक्षा पुरी
टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 जल्द 27 सितम्बर से टीवी पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है। शो की अनाउंसमेंट के बाद से ही शो के फैंस को कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब तक कई सेलेब्स का नाम पहले ही सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि पिछले सीजन में नजर आ चुके पारस छाबड़ा की दो एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया और आकांक्षा पुरी एक साथ इस साल शो का हिस्सा बनने वाली हैं।
हाल ही में आई इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पवित्र पुनिया बिग बॉस 2020 में नजर आने वाली हैं। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें, नागिन 3 और डायन में नजर आ चुकीं पवित्र ने शो में आने के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। इससे पहले पवित्र बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा के साथ ही शो में एंटर होने वाली थीं मगर किसी कारण ऐसा नहीं हो सका।
पारस छाबड़ा ने लगाए थे आकांक्षा पुरी पर आरोप
पिछले सीजन पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जब माहिरा ने पारस से उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि वो उनके साथ कभी नहीं रहना चाहते। आकांक्षा उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल करती हैं जिसके चलते वो उनके साथ रह रहे हैं। कलाई में बना हुआ टैटू भी उनसे जबरदस्ती बनवाया गया था। एक्ट्रेस कई बार शो में बतौर मेहमान बनकर भी पहुंची थीं। हालांकि पारस का कहना था कि वो पहले ही उनसे ब्रेकअप कर चुके हैं। अब देखना होगा कि पारस की दोनों गर्लफ्रेंड एक ही छत के नीचे रहकर क्या कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करेंगी।
##ये टीवी सेलेब्स हो सकते हैं शो में एंटर
इस सीजन कुल 16 कंटेस्टेंट्स शो में एंटर होने वाले हैं जिनमें 13 सेलेब्स और 3 कॉमनर्स होंगे। फिलहाल निया शर्मा, विवयन डीसेना, हर्ष बैनिवाल, नेहा शर्मा, सुगंधा मिश्रा, जय सोनी, करण कुंद्रा, अलिशा पनवर, शगुन पांडे, साक्षी चोपड़ा, आरुषी दत्त और मिशल रहेजा के शो में आने की खबरें सुर्खियों में हैं। शो में आने के लिए सभी कॉमनर्स का चयन डिजिटल ऑडीशन के जरिए होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdKsUE
Comments