सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने मां के साथ की महालक्ष्मी पूजा, वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान हमारे साथ हैं'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही दोबारा सोशल मीडिया पर वापसी की है। अब एक्ट्रेस ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गौरी पूजन और महालक्ष्मी पूजा करते हुए कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें एक्ट्रेस मां के साथ पूजा की तैयारियां करती नजर आ रही हैं।
गणेशोत्सव के चौथे दिन अंकिता लोखंडे ने अपनी मां के साथ घर में महालक्ष्मी पूजा की। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद खास दिखा। मराठी अंदाज में एक्ट्रेस ने लाल साड़ी और नाक की नथ भी पहनी है। सामने आईं तस्वीरों और वीडियोज में एक्ट्रेस अपनी मां वंदना लोखंडे के साथ पूजा करती दिखीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'महालक्ष्मी पूजा। गौरी गणपति। भगवान हमारे साथ है'।
बताते चलें कि गौरी पूजन हिंदु महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा मानी जाती है जिसे हर हिंदू महिला करती है। इस पूजा को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए करती हैं तो अविवाहित इसे अच्छा पति मिलने के लिए करती हैं।
##अंकिता ने किया गणपति बप्पा का स्वागत
एक्ट्रेस ने दो दिन पहले ही अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। स्थापना के एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस ने सुशांत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, घर में आपका स्वागत है बप्पा। बप्पा तू सब जानता है। आप और मैं एक बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। चलो सब साथ मिलकर दिल से बप्पा से प्रार्थना करें। #GayatriMantra4SSR #globalprayers4ssr। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मौर्या।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने गणेशोत्सव के दौरान ही गायत्री मंत्र फॉर सुशांत सिंह राजपूत हैशटैग की पहन की थी जिसे लोगों का खूब समर्थन मिला। अंकिता ने भी इस हैशटैग का इस्तेमाल कर उन्हें अपना सपोर्ट दिया था।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EooyB3
Comments