मौत वाले दिन रिया ने राधिका नाम की महिला से की थी एक घंटे तक बात, एक अंजान शख्स से भी हुई थी बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सुशांत के निधन से पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने राधिका नाम की महिला से तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक बात की थी। राधिका ने रिया को एक बार और रिया ने उसे दो बार कॉल किया। दैनिक भास्कर के हाथ रिया की 14 तारीख की पूरी कॉल डिटेल लगी है। इसके अनुसार रिया ने एक अनजान शख्स से भी बात की है।

14 जून को राधिका मेहता से कब-कब बात हुई

  • सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की महिला ने रिया को कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बात हुई।
  • इसके बाद रिया ने फिर 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल किया और इस दौरान दोनों के बीच फिर 30 मिनट लंबी बातचीत हुई।
  • रिया ने फिर तीसरी बार राधिका को 8 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया और इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड बात हुई। सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बात की।

एक साल के बीच राधिका और रिया में हुई 280 बार हुई बातचीत

दैनिक भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि जिस राधिका मेहता से रिया ने 14 जून को बात की थी उससे वह पहले भी बात करती रही हैं। 1 अगस्त 2019 से 14 जून 2020 तक रिया और राधिका के बीच 280 से ज्यादा बार बात हुई है।

देखिए 14 जून की रिया की पूरी कॉल डिटेल्स (अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नंबर 96 से शुरू हो रहा है। सुशांत की मौत के दिन रिया को 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए। वहीं रिया ने 9 कॉल्स की)

सीरियल नंबर इस नंबर से कॉल की गई इस नंबर पर कॉल/मैसेज आए तारीख समय अवधि(सेकेंड) कॉल का प्रकार
13234 96XXXXXXXX(रिया) राधिका मेहता 14-06-2020 7:38:01 1855 OUT
13235 BG-SMSALT रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 8:06:21 1 SMS_INC
13236 रिया चक्रवर्ती राधिका मेहता 14-06-2020 8:08:56 1800 OUT
13237 रिया चक्रवर्ती राधिका मेहता 14-06-2020 8:38:56 341 OUT
13242 मिलन रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 10:14:24 10 INC
13243 मिलन रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 10:14:53 85 INC
13250 शतभिषा चौधरी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 12:45:21 1 SMS_INC
13254 फहीम रूहानी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 13:16:30 1 SMS_INC
13256 रिया चक्रवर्ती फहीम रूहानी 14-06-2020 13:46:08 64 OUT
13258 निधि पी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:21:33 36 INC
13259 मेघना सी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:28:30 8 INC
13260 रिया चक्रवर्ती रूपा सी 14-06-2020 14:29:25 8 OUT
13261 रूमी जाफरी रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:30:02 17 INC
13262 98xxxxxxxxxx रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:30:45 18 INC
13263 रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:31:20 10 OUT
13264 रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:31:43 16 OUT
13265 रिया चक्रवर्ती 90xxxxxxxx 14-06-2020 14:34:25 39 OUT
13266 रिया चक्रवर्ती 96xxxxxxxx 14-06-2020 14:43:51 56 OUT
13267 96XXXXXXX रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 14:57:01 144 INC
13269 98XXXXXXXX रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 16:04:38 1 SMS_INC
13271 75XXXXXXXX रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 16:23:30 1 SMS_INC
13274 98XXXXXXX रिया चक्रवर्ती 14-06-2020 19:37:26 1 SMS_INC

कॉल डिटेल की जांच करके सामने आया है कि सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने राधिका मेहता से तीन बार, मिलन से दो बार, शतभिषा चौधरी से एक बार, फहीम रूहानी दो बार और रूमी जाफरी से एक बार बात की है। इसके अलावा कई लोगों ने रिया को मैसेज भी भेजे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रिया को कॉल करने वाले लगभग सभी लोगों की पड़ताल कर चुकी है।


रिया की सुशांत को 3 सेकंड के लिए कॉल
कॉल डिटेल में सामने आया है कि रिया और सुशांत की आखिरी बार बात 5 जून को हुई थी। रिया के मुताबिक, उस वक्त तक रिया ने सुशांत का घर नहीं छोड़ा था। 5 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को फोन किया। दोनों के बीच करीब 2 मिनट बात हुई। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकंड की थी। यह उन दोनों की आखिरी बातचीत थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत और रिया ने पहली बार सितंबर 2019 में ही अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iGPzy5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......