रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा- चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच्चाई वही रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। जिसके बाद लगातार परिवार, आरोपियों और फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने भी इस फैसले पर कहा है कि रिया का कहना है कि चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच वही रहेगा।
रिया ने अब तक सबको सपोर्ट किया है- मनेशिंदे
सतीश ने अपने बयान में यह भी कहा कि सीबीआई जांच की मांग खुद रिया ने की थी। माननीय न्यायालय ने यह भी देखा कि दोनों राज्यों की ओर से राजनीतिक दखल और आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि मामला सीबीआई को सौंपना सही होगा।
अदालत ने सीबीआई को भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत जांच हैंडओवर कर दी है। अब रिया सीबीआई जांच का सामना करेंगी। पहले भी उन्होंने मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सपोर्ट किया है। रिया का कहना है कि सच्चाई वही रहेगी भले ही कोई भी इस मामले की जांच करे।
इस बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे कुछ एक्शन लिया जाएगा।
सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकती हैं...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kY5ytD
Comments