टीवी एक्टर्स के साथ हो रहे भेदभाव पर बोले करण वाही- 'मैंने टीवी, वेब और फिल्मों में काम किया मगर मुझे टीवी एक्टर ही कहते हैं, सिर्फ एक्टर कहो ना'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री में इनसाइडर- आउटसाइडर की बहस के बाद अब टीवी एक्टर के साथ हो रहे भेदभाव का मुद्दा भी गर्म हो चुका है। हाल ही में हिना खान ने इस बारे में कहा था कि उनके फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें टीवी एक्टर ही समझा जाता है जिसके बाद अब करण वाही ने इसपर अपने विचार सामने रखे हैं। उनका मानना है कि हर किसी कलाकार को महज एक्टर माना जाना चाहिए, ना कि टीवी या बॉलीवुड एक्टर। इसके लिए उन्होंने ऑडियंस की सोच को भी दोषी ठहराया है।
करण वाही का मानना है कि इनसाइडर -आउटसाइडर की बहस गलत है जिसके लिए ऑडियंस को भी अपनी विचारधारा बदलनी चाहिए। इस बारे में एक्टर ने पिंकविला से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है ये बहस ही गलत है। ऑडियंस को अपनी सोच बदलनी चाहिए। क्यों मुझे किसी और व्यक्ति से कम समझा जाता है अगर हम किसी और प्लेटफॉर्म से आए हैं। इसपर ऑडियंस का भी बराबर कसूर है'।
आगे उन्होंने कहा, 'मैंने टीवी और वेब में काम किया है यहां तक कि फिल्म में भी मगर वो मुझे टीवी एक्टर ही क्यों कहते हैं? मुझे सिर्फ एक एक्टर कहो ना। मैं ये नहीं कहता कि मुझे इससे परेशानी है, मुझे गर्व है अपना करियर टीवी से शुरू करने पर। मैं जो भी हूं इससे ही हूं। लेकिन लोगों ने किस प्लेटफॉर्म में काम किया है इसके हिसाब से उन्हें अलग समझना और फिर बराबर अवसर की बात करना? हमें ऐसा नहीं करना चाहिए'।
ऑडियंस ही हमे स्टार बनाती हैः करण
करण वाही ने अपनी पॉपुलैरिटी का क्रेडिट ऑडियंस को दिया है। उन्होंने इंटरव्यू में आगे कहा, 'जाहिर तौर पर हमें स्टार कौन बनाता है? ऑडियंस। हमको काम तभी मिलेगा जब ऑडियंस सपोर्ट करेगी। उनका मानना है कि कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं किया है मगर वो सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा कमाई करते हैं क्योंकि लोग उन्हें फॉलो करते हैं'।
##विचारधारा में बदलाव की जरुरत हैः करण
हॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस का उदाहरण देते हुए करण ने बताया, 'एक एक्टर सिर्फ एक्टर होता है। कोई नहीं कहेगा कि जैनिफर एनिस्टन तो फ्रेंड्स (पॉपुलर टीवी सीरीज) की एक्ट्रेस है'। उनका मानना है कि इन छोटी विचारधाराओं को बदलकर ये भेदभाव खत्म कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y03B6d
Comments