संजय दत्त को ऑफर हुआ था शो, बीमार ना पड़ते तो हो सकता था उनका टीवी पर कमबैक

अभिनेता संजय दत्त के कैंसर का पता चलने के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कमाना कर रहा है। फिल्मों की बात करें तो महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सड़क 2' 28 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास 'शमशेरा', 'केजीएफ 2', 'भुज', 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्में भी हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसी बीच सुनने में आया हैं कि संजय दत्त को टेलीविजन शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान भी ऑफर हुआ था।

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "मेकर्स अपने शो में अलग-अलग फॉर्मेट पर काम कर रहे हैं। शुरूआत में ऑडियंस सुनील ग्रोवर को डॉन का रोल निभाते हुए देखेंगे जिसे दूसरे कॉमेडियंस अपने कॉमेडी एक्ट से इम्प्रेस करेंगे। कुछ एपिसोड्स के बाद, मेकर्स फॉर्मेट में बदलाव लाएंगे। इस नए फॉर्मेट के मुताबिक दो बॉलीवुड पर्सनालिटीज सुनील ग्रोवर की जगह लेंगे और बाकी कॉमेडियंस के एक्ट को एन्जॉय करेंगे जिसमे सुनील ग्रोवर का एक्ट भी शामिल होगा।

इस फॉर्मेट के लिए मेकर्स ने संजय दत्त को अप्रोच किया था। उस वक्त संजय ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी भी दिखाई थी। हालांकि शो के प्रोड्यूसर और अभिनेता के बीच बात आगे बढ़े इससे पहले ही उनके बीमार होने की बात बाहर आ गई। जाहिर हैं मेकर्स ने अब उम्मीद छोड़ दी हैं।"

वैसे आपको बता दे कि यदि संजय दत्त इस शो का हिस्सा होते तो ये उनका छोटे परदे पर कमबैक होता। इससे पहले वे बिग बॉस सीजन 5 को सलमान खान के साथ होस्ट करते नजर आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjay Dutt was offered Gangs of filmistan show, if he did not fall ill, he could have a comeback on TV


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/322Rsyj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......