सलीम-सुलेमान के बनाए हुए 'चक दे इंडिया' गाने के कई वर्शन हो गए थे रद्द, फिल्म छोड़ने का मन बनाया था

द कपिल शर्मा शो में जल्द ही संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलैमान के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। शो में इस जोड़ी ने अपने कुछ यादगार गानों के बारे में भी बताया। सलीम-सुलेमान फिल्म 'चक दे इंडिया' गाने पर परफॉर्म करते हुए मंच पर आए और उन्होंने शाम के लिए शानदार माहौल बना दिया। कपिल ने बताया कि कैसे यह गाना किसी भी जीत की स्थिति में एक आम आदमी की भावनाओं को दर्शाता है। यह न सिर्फ लोगों का हौसला बढ़ाता है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी दिल को छू जाता है।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने यह गाना कैसे तैयार किया तो सुलेमान ने बताया, "इस गाने की शुरुआत फिल्म के नाम पर ही थी। जब हमने स्क्रिप्ट सुनी तो हमने महसूस किया कि इसमें एक प्रभावशाली देशभक्ति गीत की जरूरत है। इसलिए हमने काफी गहराई से इस गाने पर काम किया, लेकिन प्रोड्यूसर्स को यह गाना पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि ये गाना इसमें फिट नहीं हो पा रहा है। इसके बाद हमने इस गाने के करीब 7-8 वर्शन बना दिए।"

सलीम ने आगे बताते हुए कहा, "हमने जो दूसरा वर्शन बनाया था, वो बहुत दमदार था, जिसमें बहुत सारी बीट्स थी और इस पर हमने बहुत काम किया था। लेकिन इसमें वो भावना नहीं थी। हमने जितने भी वर्शन बनाए, वो सारे रद्द हो गए। तब मैंने सुलेमान से कहा कि हम यह फिल्म नहीं करते हैं।

ऐसे तैयार हुईं गाने की लिरिक्स

मैंने महसूस किया कि यदि हम इस फिल्म के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे तो फिर हमें यह फिल्म नहीं करनी चाहिए। उसी वक्त सुलेमान ने मुझसे कहा, 'कोशिश करते हैं... कुछ करते हैं... कुछ करते हैं... और इस तरह 'कुछ करिए... कुछ करिए' बन गया। हमने उसी वक्त इस फिल्म के लेखक जयदीप साहनी से संपर्क किया, जिन्होंने इस लाइन से हमारी मदद की - 'कुछ करिए... कुछ करिए... नस नस मेरी खोले'। उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many versions of the song 'Chak De India' made by Salim-Sulaiman were canceled, made up their mind to leave the film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kAwIXf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......