सुशांत के पिता केके सिंह की दूसरी शादी की खबर फैलाने वालों को काम्या पंजाबी ने लगाई फटकार, बोलीं-  ‘पिछड़े हुए जमाने की सोच लेकर घूम रहे हो’

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए खुलासे और एंगल सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबरें थीं कि एक्टर के पिता केके सिंह ने पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद दूसरी शादी की थी जिसके बाद से ही उनके और बेटे के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि सुशांत के अंकल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस खबर को अफवाह बताया है। अब मामला लगातार बढ़ते देख एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसी टिप्पणी करने वाले लोग छोटी मानसिकता रखते हैं। उन्होंने इन अफवाहों पर अपने ट्विटर के जरिए लिखा, 'कमाल की बात है। पिता ने दूसरी शादी कर ली तो? खुश रहने का हक सबको है ( कौन से पिछड़े हुए जमाने की सोच लेकर घूम रहे हो) बेटा नाखुश था। खैर हम नहीं मानते और चलो मान भी लिया तो? फिर एक बार वो क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं? जस्टिस फॉर सुशांत। वॉरियर्स फॉर सुशांत'।

रिया को दोषी ठहरा रही हैं काम्या पंजाबी

हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की कुछ चैट रिवील की थीं जिसमें दिख रहा है कि एक्टर और उनकी बहन के बीच अनबन चल रही थी। इस खबर के सामने आते ही काम्या पंजाबी ने रिया पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, 'आखिर ये क्या साबित करना चाहती है। भाई बहन में झगड़े होते रहते हैं कोई बड़ी बात नहीं है। और सबसे जरूरी बात ये कि वो तुम्हारे साथ रहता था। उसके सारे क्रेडिट कार्ड तुम इस्तेमाल कर रही थीं ना कि उसकी बहन'।

##

6 महीने पहले काम्या ने खुद की थी दूसरी शादी

काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी है। शादी के 10 सालों बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। अब साल 2020 में काम्या ने 7 महीने रिलेशन में रहने के बाद शलभ दांग से 10 फरवरी को शादी की है। हाल ही में दोनों की शादी को 6 महीने भी पूरे हो चुके हैं। शलभ दांग मेडिकल हेल्थकेयर डिपार्टमेंट में हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kamya Punjabi reprimanded those who spread the news of Sushant's father KK Singh's second marriage, saying - 'You are wandering around thinking of backward age'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fh7JZ3

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......