सुशांत और संदीप सिंह की दोस्ती पर उठे सवाल, पवित्र रिश्ता को स्टार दीपक काजिर केजरीवाल बोले- 'उसने कभी संदीप का जिक्र भी नहीं किया'
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन कई बड़े बयान सामने आ रहे हैं। शुरुआत से लेकर अब तक सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह ने उनसे जुड़ी कई बातें बताई हैं, मगर अब वो खुद संदेह के घेरे में हैं। सुशांत के पवित्र रिश्ता को-स्टार दीपक काजिर केजरीवाल ने दोनों की दोस्ती पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि संदीप का नाम सुशांत के मुंह से कभी नहीं सुना।
दीपक काजिर ने पवित्र रिश्ता शो में सुशांत के पिता की भूमिका निभाई थी। यही वो शो था जिससे सुशांत को घर घर पहचान मिली थी। दीपक ने हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी सुशांत से संदीप का जिक्र नहीं सुना था। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी दीपक को नहीं देखा, सबसे पहले उसे एक चैनल में ही देखा था जहां उसने दावा किया कि वो सुशांत को जानता है लेकिन पिछले 10 महीनों से मिला नहीं था। मुझे नहीं पता उसने जो किया उसका अधिकार उसे किसने दिया। मैंने कभी सुशांत से उसका नाम भी नहीं सुना था'।
सुशांत के परिवार को भी नहीं थी संदीप की जानकारी
सुशांत की मौत के बाद से ही संदीप को इस केस में अहम भूमिका दी जा रही है। मगर हाल ही में सुशांत के पिता के वकील ने भी संदीप और सुशांत की दोस्ती से पर संदेह जताया है। वकील विकास सिंह का कहना है कि सुशांत का परिवार संदीप को नहीं जानता। मगर एक्टर की मौत के बाद वो पटना पहुंचे थे।
सुशांत के अंतिम संस्कार के समय भी संदीप सुशांत की बहन को संभालते नजर आए थे जिससे सबको लगा कि वो उनके परिवार के करीबी हैं हालांकि ये गलत है। सुशांत की बहन मीतू अपने भाईकी डेड बॉडी देखकर टूट गई थीं जिसके बाद संदीप ने वहां मौजूद होने पर उन्हें सहारा दिया था। तस्वीरें सामने आने पर सबको लगा कि संदीप उनके करीबी हैं।
सीबीआई कर सकती है पूछताछ
संदीप से कई बार मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है। उनके बयान इस केस में अहम माने जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सुशांत का करीबी दोस्त होने का दावा किया था। कई न्यूज चैनल में इंटरव्यू के दौरान संदीप ने बार बार अपना बयान बदला जिससे वो संदेह में आ गए थे। अब जल्द ही सीबीआई भी उन्हें सवालों के घेरे में ले सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CSnHb9
Comments