कोरोना की चपेट में आए साराभाई वर्सेज साराभाई फेम राजेश कुमार, शॉपिंग के लिए बाहर जाने से संक्रमित होने का संदेह

पार्थ समथान, श्रेनू पारिख और मोहना कुमारी जैसे कई सेलेब के बाद अब साराभाई वर्सेज साराभाई फेम एक्टर रोजेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे मगर लगातार थकान महसूस होने पर उन्होंने टेस्ट करवाया था जो पॉजिटिव मिला है। उन्हें संदेह है कि गणेश चतुर्थी की शॉपिंग के दौरान वो कोरोना के संपर्क में आए हैं। अपने पॉजिटिव होने की जानकारी खुद राजेश ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राजेश कुमार ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर देते हुए लिखा, मैं अपने फैंस और सभी शुभचितकों को बताना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैं एसिम्प्टोमैटिक पॉजिटिव हूं और फिलहाल घर पर ही क्वारैंटाइन हूं। मैं अपना ख्याल रख रहा हूं और बिलकुल ठीक हूं। इतना प्यार और दुआएं देने के लिए मैं आपका धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सबसे मैं स्टार प्लस के एक्सक्यूजमी मैडम शो में मिलूंगा। लव यू ऑल।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राजेश ने फैंस को दी जानकारी।

एक्टर को हुआ बिना लक्षण वाला संक्रमण

रिपोर्ट आने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राजेश ने बताया कि उन्हें पहले दिन से ही कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। वो कुछ दिनों पहले ही गणेश चतुर्थी की शॉपिंग के लिए घर से बाहर गए थे जहां वो संक्रमण के संपर्क में आए होंगे। राजेश ने बताया कि उन्हें पहले दिन से ही ना ही बुखार था ना खासी। हालांकि उन्हें दिनभर थकान लगती थी। सावधानी रखते हुए एक्टर ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था जिसके पॉजिटिव आने पर एक्टर घर पर ही क्वारैंटाइन हो चुके हैं।

वायरस की चपेट में आने से लगता था डरः राजेश

इंटरव्यू के दौरान राजेश ने बताया कि वो हमेशा से ही इस वायरस की चपेट में आने से डरते थे मगर जब उन्हें संक्रमण हो गया तो वो नर्वस हो गए थे। लेकिन कुछ ही समय में वो इस एंजाइटी से बाहर आ गए थे। तुरंत ही उन्होंने अपने पड़ोसियों और फ्लोर के लोगों को इस बात की जानकारी दी जहां वो क्वारैंटाइन हैं।

कुछ दिनों तक सेट से दूर रहेंगे

राजेश जल्द ही स्टार भारत के शो एक्स्यूजमी मैडम में नजर आने वाले हैं। ये शो मे आई कम इन मैडम का सीक्वल है जिसे जल्द ही ऑनएयर किया जाएगा। एक्टर ने शो की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले की है मगर अब पूरी तरह ठीक होने तक वो शूटिंग से दूर रहेंगे।

साराभाई वर्सेज साराभारी के रोसेश उर्फ राजेश कुमार से पहले सतीश शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। पिछले महीने संक्रमित पाए गए एक्टर अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sarabhai vs Sarabhai fame Rajesh Kumar, hit by Corona, suspected of being infected by going out for shopping


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gBxUGJ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......