एबीसीडी एक्टर पुनीत पाठक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह से की सगाई,  तस्वीरें सामने आते ही सेलेब्स ने दी बधाई

लॉकडाउन की शुरुआत से लेकर अब तक जहां कुछ बुरी खबरों से लोग निराश रहे हैं वहीं अनुष्का-विराट, नताशा- हार्दिक, करीना- सैफ जैसे कई सेलेब्स ने फैंस को खुशखबरी भी दी है। इसी बीच डांस प्लस के जज, कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने भी अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी से सगाई कर सबको हैरान कर दिया है। दोनों की सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं जिनके सामने आते ही वरुण धवन, रेमो डिसूजा समेत कई बॉलीवुड सेलेब उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सेरेमनी की तस्वीरें

एबीसीडी एक्टर पुनीत पाठक ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी सगाई की कुछ झलक शेयर की हैं। इसके साथ कोरियोग्राफर ने लिखा, एक शुरुआत के लिए हमेशा, आई सिक्स सेंस यू निधी मूनी सिंह। एंगेज्ड। एंगेजमेंट सेरेमनी में जहां पुनीत ने फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहना है वहीं उनकी मंगेतर निधी ने उन्हीं से पेयर करते हुए पीले रंग का लहंगा पहना है। दोनों ही तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी बधाई

पुनीत ने अचानक सगाई कर हर किसी को बड़ा सरप्राइज दिया है। तस्वीरें सामने आते ही उनके को- जज रह चुके रेमो डिसूजा, टैरेंस लूईस, को- स्टार लॉरेन गोटलिब, धर्मेश, नीति मोहन, एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा, गौहर खान और ईशा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है। उनके को- स्टार वरुण धवन ने भी उन्हें कमेंट के जरिए शुभकामनाएं दी हैं।

को-स्टार वरुण धवन ने किया पोस्ट पर कमेंट।

जन्मदिन पर लिखा था स्पेशल नोट.. तुम मेरी ताकत और तुम ही कमजोरी

पुनीत पाठक और निधी एक लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। कोरियोग्राफर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। 31 जुलाई को निधी के जन्मदिन पर पुनीत ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट भी लिखा था। स्पेशन नोट में पुनीत ने उन्हें अपनी ताकत और कमजोरी के साथ लॉबस्टर भी कहा था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ABCD actor Punit Pathak engaged with long time girlfriend Nidhi Mooney Singh, celebs congratulated as soon as the pictures came out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FVw9aA

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......