नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद अब अंजलि के किरदार में नजर आएंगी सुनैना फौजदार, एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग
पॉपुलर टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही नई अंजलि मेहता नजर आने वाली हैं। पिछले 12 सालों से नेहा मेहता शो में नजर आ रही थीं मगर प्रोड्यूसर से अनबन के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब कुबूल है और बेलन वाली बहू जैसे शोज में नजर आ चुकीं सुनैना फौजदार उनकी जगह नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने रविवार से शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुनैना फौजदार ने नेहा मेहता को शो से रिप्लेस किया है। एक्ट्रेस ने रविवार को शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस अब से शो में शेलेष उर्फ तारक मेहता की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले एक्ट्रेस लागी तुझसे लगन, लेफ्ट राइट लेफ्ट, एक रिश्ता साझेदारी का, संतान और बेलन वाली बहू में नजर आ चुकी हैं।
प्रोड्यूसर असित मोदी से थी नेहा मेहता की अनबन
भास्कर से बातचीत में शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नेहा और प्रोड्यूसर असित मोदी की लंबे समय से अनबन थी। कई बार एक्ट्रेस को सेट पर रोते देखा गया था। उन्हें सेट पर छोटी छोटी बातों के लिए परेशान किया जाता था जिसके बाद उन्होंने सम्मान के लिए शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aQ0z9C
Comments