पार्थ समथान के शो छोड़ते ही मेकर्स की मुश्किलें बढ़ीं, सही रिप्लेसमेंट ना मिलने पर बंद हो सकता है शो

टेलीविजन एक्टर पार्थ समथान इन दिनों कभी कोरोना तो कभी शो छोड़ने से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक लंबे समय से कसौटी जिंदगी के शो का हिस्सा बने रहने के बाद अब जल्द पार्थ शो ने बाहर होने वाले हैं। एक्टर ने ये फैसला अपनी हेल्थ और कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए किया है। पार्थ के शो छोड़ते ही मेकर्स नए अनुराग बासु की तलाश में है। लेकिन खबर है कि सही कलाकार ना मिलने पर शो को हमेशा के लिए बंद भी किया जा सकता है।

इन एक्टर्स से चल रही है बातचीत

पार्थ समथान के बाद अब इस प्यार को क्या नाम दूं एक्टर बरुन सोबती, विजेंद्र कुमेरिया, विवेक दाहिया और नागिन शो में नजर आ चुके पर्ल वी पुरी का नाम सामने आ रहा है। इन सभी एक्टर्स को अनुराग के किरदार के लिए शॉर्टलिस्ट किया है जिनमें से कुछ से बातचीत भी जारी है। पिंकविला की खबर के अनुसार अगर अनुराग के लिए सही रिप्लेसमेंट नहीं मिलता है तो मेकर्स शो को बंद करने का विचार करेंगे।

इन कलाकारों ने एकता कपूर के सामने रखी शो छोड़ने की बात

पार्थ समथान के बाद खबरें थीं कि एरिका फर्नांडिस भी अपना इस्तीफा सौंप चुकी हैं। इसका कारण उनके परिजनों की हेल्थ बताया जा रहा था हालांकि एक्ट्रेस ने इन बातों को गलत बताया है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने उन्हें शो में बने रहने के लिए राजी कर लिया है। इनके अलावा शो में निवेदिता बासु के पति अनुपम सेनगुप्ता का किरदार निभा रहे साहिल आनंद भी पार्थ के साथ अपना इस्तीफा दे चुके हैं।

पार्थ के रवैये से नाखुश थे मेकर्स

एक्टर के कोविड की चपेट में आने से पहले रही खबरें थीं कि पार्थ शो छोड़ना चाहते हैं। इसका कारण उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही कॉन्ट्रोवर्सी बताया जा रहा था। हाल ही में विकास गुप्ता ने अपने बायसेक्शुअल होने का खुलासा करते हुए पार्थ और प्रियांक शर्मा से रिश्ते की बात कही थी। इसके बाद से ही पार्थ करियर से ब्रेक लेना चाहते थे। जब पार्थ ने एकता कपूर और मेकर्स के सामने शो छोड़ने की बात रखी तो उन्हें कई बार मनाने की कोशिश की गई हालांकि पार्थ का लगातार अनप्रोफेशनल व्यवहार देख सभी इससे राजी हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makers' problems increase as Parth Samthan leaves the show, 'Kasauti Zindagi Ke' show may be closed if not proper replacement


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QbVUVX

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......