जुड़वा बच्चियों के बाद फिर पिता बनने वाले हैं करणवीर बोहरा, वाइफ टीजे ने दिया जन्मदिन पर खास तौहफा
करीना कपूर- सैफ, हार्दिक- नताशा, अनुष्का- विराट के बाद अब करणवीर बोहरा और टीजे ने भी अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दो जुड़वा बेटियों विएना और बैला के बाद अब उनके घर जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करणवीर बोहरा ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर की है।
टीवी एक्ट्रेस और रेडियो एंकर टीजे सिंधू ने पति करण को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज के तौर पर ये गुड न्यूज दी है जिसके बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वाइफ टीजे की प्रेंग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक्टर ने लिखा, 'दुनिया में बच्चे हमारे जरिए आते हैं, मगर ये सब भगवान के हाथों में होता है। वो एक महान निर्माता है, वो जो हर एक छोटी डिटेल बनाता है। हम सिर्फ एक जरिया हैं। उसका आशीर्वाद लेने के लिए इंतजार कर रहा हूं। शुक्रिया हमारी डिवाइन इस बेहतरीन सरप्राइज के लिए। हम बहुत ज्यादा ग्रेटफुल हैं कि भगवान ने हमें दोबारा पैरेंट्स बनने का मौका दिया। ये मेरे लिए सबसे बेहतरीन जन्मदिन का तोहफा है'।
शेयर की गई तस्वीरों में करणवीर वाइफ के साथ क्ले के जरिए बेबी बनाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही रोमांटिक तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे है। बताते चलें कि करण ने साल 2006 में टेलीविजन एक्टर से शादी की थी। शादी के 12 सालों बाद दोनों के घर 19 अक्टूबर को दो नन्हीं परियों विएना बोहरा और राया बेला बोहरा ने जन्म लिया था। अब जल्द ही दोनों के घर एक और नन्हां मेहमान आने वाला है।
##इन सेलेब्स के घर गूंजेंगी किलकारियां
सैफ अली खान की पीआर टीम ने अगस्त में करीना की प्रेंग्नेंसी की न्यूज कन्फर्म की है। एक्ट्रेस जनवरी में मां बनने वाली हैं। इसके अलावा अनुष्का और विराट कोहली ने भी 27 अगस्त को फैंस को अपने पहले बच्चे की खुशखबरी दी है। अनुष्का चार महीने की प्रेंग्नेंट हैं। इससे पहले 30 जुलाई को हार्दिक पांड्या और नताशा के बेटे का जन्म हुआ है जिनका नाम दोनों ने अगस्त्या रखा है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31CuHCg
Comments