सुशांत की मौत के दिन उनके घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का राज खुला, शिबानी दांडेकर बोलीं- मुझे लेकर फेक न्यूज फैलाना बंद करें

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दिन उनके घर जाने वाली मिस्ट्री गर्ल का राज खुल गया है। 14 जून के एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की सुशांत के घर में जाती नजर आई थी। अब यह खुलासा हुआ है कि यह लड़की सुशांत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। इससे पहले इस तस्वीर को शिबानी दांडेकर की तस्वीर बताया जा रहा था। शिबानी ने खुद सामने आकर यह सच बताया। शिबानी और अभिनेता फरहान अख्तर के बीच भी रिश्ते की बात सामने आती रही हैं।

शिबानी ने ट्वीट किया- ‘‘ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा फैलाएं।’’

कौन हैं राधिका निहलानी?
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी की बहू राधिका निहलानी, सुशांत सिंह राजपूत की पीआर थीं। वे अभिनेता की कंपनी थिंक इन फाउंडेशन की को फाउंडर हैं। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने राधिका से भी पूछताछ की थी।

एक वीडियो के आधार पर सवाल उठाया जा रहा था
एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा जारी एक वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कंपाउंड में दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती हैं। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले व्यक्ति के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है।

सुशांत के पिता के वकील ने भी सवाल उठाया था
वीडियो देखने के बाद सुशांत की फैमिली वकील विकास सिंह ने महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए। विकास ने इसे लेकर मुंबई पुलिस को भी घेरा था। उनका कहना था कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कैसे एक अनजान शख्स और महिला क्राइम सीन में आ-जा सकती है। उन्होंने संदेह जताया कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत के घर पर 14 जून को नजर आई थी यह लड़की। शिबानी अभिनेता फरहान अख्तर की अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने ट्विटर पर सफाई दी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31nPiu2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......