अनुपमा शो के जरिए रुपाली गांगुली ने दिया श्रीदेवी को ट्रीब्यूज, खोला गाने और फिल्म से जुड़ी खास यादों का पिटारा
हाल ही में सीरियल 'अनुपमा' में 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के कल्ट सॉन्ग, हवा हवाई गाने पर रूपाली गांगुली के साथ शूट किया गया है। रूपाली ने अपने शो के लिए इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया है। इस सीक्वेंस को शूट करते वक्त रुपाली को स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी से जुडी कुछ बातें याद आई।
इस बारे में रुपाली गांगुली कहती हैं, “इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो श्रीदेवी के साथ कदम मिला सके। राजन शाही का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे शो में ऐसे कई मौके दिए। मैं उनका जितना धन्यवाद करूंं वह कम है। इस शो के माध्यम से मेरे सभी सपने और इच्छाएं पूरी हो रही हैं। मुझे याद है कि मैंने मिस्टर इंडिया को अजंता में एक ट्रायल शो के रूप में देखा है। यह पूरी तरह हाउस फुल था इसलिए सभी बच्चे नीचे बैठे थे और फिर बाद में मैंने सत्यम थिएटर में फिल्म देखी।"
वे आगे बताती हैं, "वास्तव में मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा मिस्टर इंडिया को अपनी पहली फिल्म के रूप में देखे। आप श्रीदेवी को हवा हवाई से तो कत्तई नहीं निकाल सकते। श्रीदेवी के डांस मूव्स अल्टीमेट थे। मैंने बचपन में श्रीदेवी के कई फिल्मी गानों पर परफॉर्म किया है, चाहे वह नगीना हो, चालबाज या मिस्टर इंडिया हो वह मेरी पसंदीदा आइडियल रही हैं। मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं। यह प्रदर्शन श्रीदेवी को एक छोटी और विनम्र श्रद्धांजलि है।”
रूपाली के साथ बाकी कलाकार पारस कलनावत, मुस्कान बामने, आशीष के एन मेहरोत्रा, जसवीर कौर ने भी मेरे साथ इस गाने में डांस किया है। गौरतलब है कि जन्माष्टी के खास मौके के लिए इस एपिसोड में डांस का तड़का डाला गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31HwbKp
Comments