रिया की कॉल डिटेल से खुलासा- बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से चार बार हुई एक्ट्रेस की बातचीत, सुशांत से भी दोगुने फोन उनके हाउस मैनेजर सैमुअल को किए

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से उनकी प्रॉपर्टी और कमाई को लेकर पूछताछ कर रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक साल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आया है। एक रिपोर्ट में कॉल डिटेल रिकॉर्ड के हवाले से दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के संपर्क में थीं। उन्होंने उन्हें दो बार कॉल किया और दो बार त्रिमुखे का कॉल उनके पास आया था। इतना ही नहीं, दोनों के बीच एक मैसेज भी एक्सचेंज हुआ था।

सुशांत से ज्यादा बात सैमुअल, श्रुति से हुई

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में एक नंबर से सुशांत और रिया के बीच 147 बार बात हुई थी। इनमें से 94 बार रिया ने उन्हें फोन किया और 51 बार सुशांत का फोन उनके पास आया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे भी ज्यादा बार बात रिया ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अपनी पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से की थी। दोनों के बीच की कॉल डिटेल का ब्रेकअप:-

नाम इनकमिंग कॉल की संख्या आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या कुल कॉल्स (एसएमएस समेत)
सैमुअल मिरांडा 28 259 289
श्रुति मोदी 222 569 808

पिता और भाई से सबसे ज्यादा बात हुई

रिया ने एक साल में एक ही नंबर से सबसे ज्यादा बात पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती से की थी। पिता के साथ उनकी 890 बार और भाई के साथ 886 बार बात हुई थी। दोनों के साथ रिया के कॉल्स का ब्रेकअप:-

नाम इनकमिंग कॉल की संख्या आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या कुल कॉल्स (एसएमएस समेत)​​​​​​​
इंद्रजीत चक्रवर्ती 203 660 890
शोविक चक्रवर्ती 243 629 886

दो डॉक्टर्स के संपर्क में भी थीं रिया

फैमिली और मैनेजर्स के अलावा रिया चक्रवर्ती दो साइकैट्रिस्ट डॉ. केरसी चावड़ा और डॉ. परवीन दादाचांजी के संपर्क में भी थीं। फिल्ममेकर महेश भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी के साथ भी उनके बीच हुई कॉल की डिटेल इस रिपोर्ट में दी गई है। रिया और इन चारों के बीच हुई कॉल्स का ब्रेकअप:-

नाम इनकमिंग कॉल की संख्या आउटगोइंग कॉल नंबर की संख्या कुल कॉल्स (एसएमएस समेत)​​​​​​​
डॉ. केरसी चावड़ा 5 10 15
डॉ. परवीन दादाचांजी 1 5 6
सिद्धार्थ पिठानी 16 84 101
महेश भट्ट 7 9 16


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक साल में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच महज 147 बार बात हुई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DsfTgk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......