करीबी दोस्त समीर की मौत की खबर सुनकर सारा दिन रोते रहे समीर सोनी, महज कुछ दिनों पहले ही हुई मुलाकात में एक्टर ने मांगी थी माफी
'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्टर समीर शर्मा ने 44 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनका शव आत्महत्या के दो दिनों बाद 6 जून को उनके मलाड स्थित फ्लैट में वॉचमैन ने देखा। समीर के इस कदम से टीवी इंडस्ट्री को तेज झटका लगा है। इसी बीच उनके करीबी दोस्त समीर सोनी भी खबर सुनकर सारा दिन रोते रहे। उनका कहना है कि एक्टर की मौत के चंद दिनों पहले ही वो उनके घर मलाड गए थे।
कार एक्सीडेंट की बात छुपाई थीः समीर
एक्टर की सुसाइड पर बात करते हुए समीर सोनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'समीर बेहद क्रिएटिव और समझदार इंसान थे। जून में उन्होंने अपने घर पूणे जाने के लिए मुझसे कार मांगी थी। दुर्भाग्य से उनका रास्ते में एक्सीडेंट हो गया था मगर उन्होंने मुझे इसकी खबर नहीं दी थी। इसके कुछ दिनों बाद मुझे पुलिस ने फोन करके बताया कि उन्हें मेरी गाड़ी सड़क किनारे मिली है। जब मैंने समीर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया। बाद में मैंने इस बारे में बात नहीं की। इसके एक महीने बाद मुझे लगा कि सब कुछ ठीक नहीं है'।
आखिरी हफ्ते मुलाकात में समीर ने मांगी थी माफी
समीर शर्मा से अपनी आखिरी मुलाकात पर बात करते हुए एक्टर ने बताया, 'पिछले हफ्ते में उससे मिलने मलाड उसके घर गया था। तब उसने मुझसे एक्सीडेंट के लिए माफी मांगी थी। उसकी तबियत ठीक नहीं थी इसलिए मैं जल्दी उसके घर से निकल गया था और कुछ दिनों बाद ही मैंने ये खबर सुनी। मुझे अब भी यकीन नहीं आता कि वो अब हमारी जिंदगी से चला गया है। अगर उसकी जिंदगी में कुछ पर्सनल इशू थे तो वो काश किसी से मिल लेता'।
समीर सोनी और समीर शर्मा का पहली मुलाकात 'दिल क्या चाहता है' (2005) शो के सेट पर हुई थी। दोनों इस शो का हिस्सा थे। सेट पर हुई दोस्ती आज तक कायम थी। कुछ सालों पहले दोनों में संपर्क खत्म हो गए थे हालांकि साल 2019 में दोनों की दोस्ती फिर मजबूत हो गई थी। समीर इन दिनों स्टार प्लस के शो ये रिश्ते हैं प्यार के शो का हिस्सा थे। इसके अलावा एक्टर पॉपुलर शोज कहानी घर घर की और सास भी कभी बहू थी शो का हिस्सा रह चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3impB2U
Comments