विवेक दाहिया, बरुन सोबती या पर्ल वी पुरी हो सकते हैं कसौटी के नए अनुराग, पार्थ के शो छोड़ते ही मेकर्स ने शुरू की तलाश
कसौटी जिंदगी के में नजर आ रहे पार्थ समथान इन दिनों कभी कोविड 19 की चपेट में आकर तो कभी शो छोड़ने की खबर से सुर्खियों में बने हुए हैं। एकता कपूर और शो के मेकर्स पिछले कुछ दिनों से लगातार उन्हें मनाकर शो में रोकने की कोशिश कर रहे थे मगर अब नए अनुराग की तलाश शुरू कर दी गई है। इस रोल के लिए अब तक विवेक दाहिया, बरुन सोबती और नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी का नाम सामने आ रहा है।
पार्थ समथान जल्द ही अपने कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए टीवी शो को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले हैं। मेकर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर ऐसा ना होने पर अब कुछ टीवी एक्टर्स की लिस्ट तैयार की गई है जिन्हें अनुराग का रोल ऑफर किया जाएगा। हाल ही में आई पिकंविला की रिपोर्ट के अनुसार प्रोडक्शन इस प्यार को क्या नाम दूं के एक्टर बरुन सोबती, नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी और विवेक दाहिया को अप्रोच करने वाले हैं।
हाल ही में खबरें थीं कि लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी परिवार की हेल्थ के लिए शो छोड़ने वाली हैं हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है। पार्थ के अलावा शो में अनुपम सेनगुप्ता का किरदार निभाने वाले साहिल आनंद भी शो छोड़ रहे हैं।
बदल जाएगी शो की कहानी
इन दिनों कसौटी जिंदगी के शो में अनुराग और प्रेरणा के बीच दुश्मनी और नफरत का एंगल दिखाया जा रहा है। लेकिन जल्द ही दोनों के बीच रोमांस नजर आएगा। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें प्रेरणा इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद अनुराग के करीब नजर आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स जल्द ही अनुराग के किरदार को साइडलाइन कर मिस्टर बजाज और प्रेरणा की कहानी दिखाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aC0LJK
Comments