पैनक्रियाटिक कैंसर से गौरव चोपड़ा की मां का निधन, भावुक होकर एक्टर बोले, 'वो सबसे ज्यादा मजबूत थीं'
साल 2020 कई लोगों के लिए कई कारणों से काफी निराशाजनक रहा है। इनमें एक्टर गौरव चोपड़ा भी शामिल हैं जिनकी मां 19 अगस्त को कैंसर से जंग हार गईं। एक्टर की मां पिछले तीन सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ समय पहले ही वो कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं। मां को खोने पर एक्टर ने उनके लिए एक भावुक नोट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अघोरी एक्टर गौरव चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर मां की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मां सबसे मजबूत। पहली तस्वीर कुछ सालों पहले की है। कैंसर से जंग वाले तीन साल सबसे बुरे रहे हैं। कीमो के लगातार तीन साल मगर फिर भी हमसे अच्छे से रह रही थीं। हमेशा कमरे की सबसे चमकती जगह रही हैं। एक खूबसूरती जिसे कभी भी किसी दिखावे की जरुरत नहीं रही। सबने उन्हें प्यार दिया। ऐसी स्थिति तक जब सब उनके फैन लग रहे थे'।
आगे एक्टर लिखते हैं, 'कई लोगों को प्रेरणा दी है, एक टीचर, एक प्रिंसिपल, एक सह-कार्यकर्ता, एक दोस्त, और एक इंसान के नाते। मैं आगे जा सकता हूं। उन्होंने मुझे जिंदगी में हर चीज से रूबरू करवाया है। मेरी ताकत, मेरा सोर्स। मेरी मां सबसे मजबूत। वो हमें कल छोड़कर चली गई हैं। वो जिस भी दुनिया में रहेंगी मुझे यकीन है कि सबको अपना फैन बना देंगी- आपका कान्हा'।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे माता-पिता
कुछ दिनों पहले ही एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया था कि उनकी मां कुछ दिनों से ज्यादा बीमार है। एक्टर ने बताया था कि उनके माता- पिता दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद दो अलग अस्पतालों में दोनों का इलाज चल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ivBUx
Comments