जल्द अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर नजर आएंगे कंटेस्टेंट्स, नए प्रोमो में बिग बी बोले- 'हर सेटबैक का जवाब कमबैक से देंगे'
सोनी टीवी के पॉपुलर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 का आगाज जल्द होने वाला है। बिग बी ने हाल ही में कोरोना से रिकवर होकर शो का नया प्रोमो शूट किया था जो अब सामने आ चुका है। चैनल ने शो का एक इमोशनल प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बी धमाकेदार वापसी की बात करते नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए केबीसी 12 का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में बिग बी के सामने हॉटसीट पर कंटेस्टेंट भी नजर आ रहे हैं। दिखाया गया है कि 1000 रुपए की राशि जीतने के बाद प्रतिभागी काफी खुश हो जाते हैं। इसपर हैरान होकर होस्ट अमिताभ ने पूछा कि महज 1000 रुपए के लिए इतनी खुशी क्यों। जिसके बाद कंटेस्टेट बताते हैं कि उन्होंने 500 रुपए से बिजनेस शुरू करके 10 करोड़ तक का बनाया था। सब कुछ खत्म होने के बाद अब वो 1000 से शुरू करेंगे तो ज्यादा बड़ा होगा।
हौंसले से भरी ये बात सुनकर बिग बी उनकी सराहना करते हुए कहते हैं, 'सच है दोस्तों, सेटबैक का जवाब कमबैक से दो'। इसके साथ बिग बी ने लिखा, 'जल्द वापस आ रहे हैं'। इस प्रोमो की शूटिंग बिग बी ने हाल ही में की थी।
##सितम्बर के आखिर हफ्ते शुरू होगा शो
केबीसी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चयन की प्रक्रिया का पहला राउंड पूरा हो चुका है। जल्द ही पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। शो को हर साल अगस्त में शुरू किया जाता था मगर इस साल अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव हो जाने से इसे सितम्बर से शुरू किया जाएगा। इस रियलिटी शो की सीधे टक्कर सलमान खान के शो बिग बॉस 14 से होने वाली है। बिग बॉस 14 भी सितम्बर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने वाला था मगर अब इसे अक्टूबर के पहले हफ्ते से ऑनएयर किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32HZpJA
Comments