शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर रो पड़ीं सौम्या टंडन, भाबीजी.. शो की पूरी टीम ने इमोशनल अंदाज में दिया फेयरवेल

पांच सालों से लगातार भाबीजी घर पर हैं में नजर आ रही अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन शो छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 21 अगस्त को शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है जिसके बाद उनके सभी को-स्टार्स ने उनके लिए इमोशनल गाना गाकर उन्हें फेयरवेल दिया। इस दौरान अपने को स्टार आसिफ शेख के बारे में बात करते हुए सौम्या इतनी इमोशनल हो गईं कि वो अपने आंसू रोक नहीं पाई।

हाल ही में सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेट पर अपने आखिरी दिन की कुछ झलक शेयर की हैं। इनमें सभी एक्टर्स उनके लिए तुमको देखा तो ये ख्याल आया गाना गाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना फेयरवेल केक काटा। आगे उन्होंने शो से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

अपने ऑनस्क्रीन पति विभूती नारायण उर्फ आसिफ शेख के बारे में बात करते हुए सौम्या ने कहा, मुझे आपके जैसा को- एक्टर कभी जिंदगी में नहीं मिलेगा, क्योंकि आपने मुझे बिगाड़ दिया है। इसलिए मैं जहां भी जाऊंगी आपको याद करूंगी। ये कहते हुए सौम्या भावुक होकर रोने लगीं।

मनमोहन तिवारी उर्फ रोहिताष गौर के बारे में एक्ट्रेस कहती हैं, मैंने आपसे बहुत कुछ सीखी है। आप हमेशा मेरे करीब रहेंगे। मुझे भूल मत जाना। पता चले रास्ते में नई अनीता भाभी आ गईं और आप मुझे भूल जाओ। इस बात का मुझे हमेशा शक रहेगा।

सौम्या ने किया टीम का शुक्रिया अदा

सेट पर ली गईं कुछ खूबसूरत वीडियोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे खूबसूरत सफर का अंत। हम इस शो का हिस्सा थे और हमारा रिश्ता काफी मजबूत था। ये कुछ पल हैं जिन्हें मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। मेरा एक छोटा सा नोट टीम के हर एक सदस्य के लिए। मेरे प्रिय आसिफ शेख, दोस्त रोहिताष गौर, वैभव माथुर (टीका), दीपेश, सलीम। 5 खूबसूरत साल भाबीजी घर पर हैं शो के। एंड टीवी, जीटीवी और मेरी प्रोड्यूसर बिनेफर कोहली और संजय जी को शुक्रिया।

बड़े अवसर के लिए छोड़ा शो

भास्कर से बातचीत में सौम्या ने बताया, "ये एक बहुत ही सोचा समझा निर्णय हैं। मैंने पांच साल इस शो को किया हैं और पांच साल ये किरदार निभाया है और मैं अपने आपको यही किरदार और पांच साल करते हुए नहीं देखती और ना देखना चाहती हूं। बस यही वजह है कि मैं ये शो अब आगे नहीं करना चाहती हूं। जितना मुझे इस किरदार को एक्सप्लोर करना था वो मैंने कर दिया और अब मैं चाहती हूं कि मैं अब अपने करियर में आगे बढूं। आगे कुछ चैलेंजिंग प्रोजेक्ट्स करना चाहती हूं। इन दिनों अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी अच्छा कंटेंट बन रहा हैं तो अब मैं चाहती हूं कि अपने करियर में कुछ और नया करूं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Soumya Tandon wept on set on the last day of shooting , The entire team of the show gave Farewell in an emotional style


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j0fyAH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......