रिया चक्रवर्ती से सोमवार को पूछताछ कर सकती है एसआईटी, सुशांत और एक्ट्रेस के बीच कॉल डिटेल भी खंगाले जाएंगे

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन इन्वेस्टिगेशन जारी रखा। रविवार को सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हेल्पर दीपेश और कुक नीरज सिंह को लेकर एसआईटी सुशांत के फ्लैट पर गई। यहां तीनों से सवाल जवाब किए गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को सीबीआई की टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।टीम सुशांत, रिया और इस केस से जुड़े दूसरे लोगों की कॉल डिटेल भी खंगालेगी।


सुशांत के फ्लैट, रिसॉर्ट में गई टीम; घर के मालिक से भी पूछताछ की

सीबीआई की टीम सोमवार को सुशांत के फ्लैट पर उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हेल्पर दीपेश और कुक नीरज सिंह को लेकर पहुंची। यहां करीब 3 घंटे तक तीनों लोगों से 13 और 14 जून की घटना के बारे में सवाल किए गए। यहां पर क्राइम सीन को री-क्रिएट भी किया गया। सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन सीक्वेंस, लाश उतारने और 13-14 जून की घटना के बारे में तीनों के बयान विरोधाभासी हैं।


सीबीआई की एक टीम रविवार को उस वाटर स्टोन रिसॉर्ट में भी गई, जहां सुशांत ने 2 महीने गुजारे थे। टीम रिसॉर्ट में 2 घंटे रुकी। स्टाफ से यह पता किया कि जब सुशांत वहां रुके थे, तो उनका व्यवहार कैसा था। इससे पहले सीबीआई की टीम ने सुशांत के फ्लैट ओनर संजय लालवानी से पूछताछ की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput Death Case: Rhea Chakraborty may be questioned on Monday by CBI


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJ3mwL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......