ZEE5 के किफायती Club प्लान में जानें क्या है ख़ास 1 रुपए में देखिए पसंदीदा शो टीवी से पहले

कोरोना के चलते लोगों को लंबे लॉकडाउन में अपना जीवन जीना पड़ा है इस दौरान हम सभी ने एक बात सीख ली है कि मनोरंजन हमारी रोज़मर्रा की लाइफ में एक बड़ी भूमिका निभाता है। ऐसे में शूटिंग न होने की वजह से कई लोगों का पसंदीदा सीरियल और धारावाहिक कुछ महीनों के लिए ऑफ-एयर भी हो गया था। यही वो समय था जब लॉकडाउन की वजह से लोगों ने जीवन में मनोरंजन की गंभीरता को समझा।

ऐसे में ZEE5 ने हाल ही में अपना नया एंट्री-लेवल सब्सक्रिप्शन प्लान ZEE5 Club के नाम से लॉन्च किया है। इस प्लान में दर्शकों को न केवल ZEE5 बल्कि ALTBalaji के चुनिंदा शो के साथ 1000 से ज्यादा फिल्में मिलेंगी इसके साथ ही ZEE जिंदगी के शो और 90 से ज्यादा लाइव टीवी शो देखने की सुविधा इस पैक में उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह सब आपको महज 365 रुपये की कीमत में मिलने वाला है, वो भी पूरे साल के लिए।

क्या मिलेगा ज़ी फ़ाइव क्लब में?

  • टीवी पर पर प्रोग्राम आने से पहले ZEE5 पर आ जाएगा, यानी आप प्रोग्राम का मज़ा ZEE5 पर पहले ही ले सकते हैं।

  • ZEE5 Club पैक में दो स्क्रीन मिलेंगी, यानी एक वक़्त पर एक ही अकाउंट को दो जगह पर चलाया जा सकता ह

  • इसमें 90 से ज्यादा चैनल लाइव चलेंगे, बच्चों के लिए अलग से कॉन्टेंट होगा, और ‘ज़िंदगी’ के शोज़ भी चलेंगे।

  • इसके अलावा इस पैक में कैच-अप टीवी का भी ऑप्शन रहेगा। यानी अगर कोई प्रोग्राम आपने लाइव टीवी पर मिस कर दिया तो उसको बाद में भी देख सकते हैं।

ZEE5 के इस पैकेज का मकसद लोगों को उनके पसंद की मनोरंजन की सामग्री प्रदान करना है, जो बाकि प्लेटफ़ॉर्म के मुकाबले बेहतर क्वालिटी के कंटेंट दे। आप जब चाहें और जहाँ भी चाहें LIVE TV का आनंद ले सकते हैं। कोई विज्ञापन, प्रचार या विराम नहीं होने से, आपको गुणवत्ता मनोरंजन का भरोसा दिया जा सकता है।

ZEE5 Club के साथ, आप अपने पसंदीदा शो कभी भी कहीं भी देख सकते हैं। सालाना केवल 365 रुपये में, ZEE5 क्लब के ग्राहक एक समय में दो स्क्रीन पर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि ये पैक आपको 1 रूपये की कीमत पर एक दिन आपका मनोरंजन करता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप साल में केवल 100 दिन ही इस पैक का उपयोग करते हैं तो बाकि के 265 दिनों के रूप में बकाया राशि क्रेडिट के रूप में आपके अकाउंट से जुड़ जाती है। जिसका इस्तेमाल आप अगले क्लब पैक अपडेट करने के दौरान कर सकते है।

जॉइन करें ZEE5 Club मात्र 1 रुपए प्रतिदिन और 365 रुपए सालाना में।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ZEE5 tariff plan Know what's special in ZEE5's affordable club plan for 1 rupee, watch favorite shows before TV


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ENYmb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......