ZEE5 पर दर्शकों को पसंद आ रही हैं वास्तविक, दिल को छू लेने वाली और सार्थक कहानियां

भारत का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, ZEE5 बैक-टू-बैक ओरिजिनल और विभिन्न शैली व भाषाओं में डिजिटल रिलीज के साथ अद्वितीय मनोरंजन प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। यहां दिल को छू लेने वाली और सार्थक कहानियों का कंटेंट मौजूद है।

प्रेरणादायक और सत्य घटनाओं पर आधारित कहानियां- ZEE5 पर वास्तविक घटनाओं पर आधारित और प्रेरणादायक कहानियों पर बनी सीरीज और मूवीज दर्शकों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में ZEE5 पर दर्शकों की पसंदीदा कुणाल खेमू की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज अभय का दूसरा सीजन लॉन्च हुआ है। गौरतलब है कि अभय 2 भारत में बनी कुछ बेहद ही डार्क वेब सीरीज में से एक है। फेमस डायरेक्टर केन घोष द्वारा निर्देशित और कुणाल खेमू, राम कपूर, चंकी पांडे, बिदिता बेग, आशा नेगी, राधव जुयल, निधि सिंह और शान कक्कर जैसे कलाकारों की वेब सीरीज अभय 2 पहले सीजन से ज्यादा खतरनाक है।

अभय वेब सीरीज फरवरी 2019 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। क्राइम और थ्रिलर जोनर की बहुत सी वेब सीरीज बनी हैं, लेकिन राम कपूर और चंडी पांडे जैसे कलाकारों ने अभय 2 वेब सीरीज को बेहद खास बना दिया है। अभय के पहले सीजन में इतना कुछ हुआ था कि दर्शकों की उत्सुकता इसके दूसरे सीजन को लेकर काफी बढ़ गई थी और अब डेढ़ साल के बाद अभय का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इसी प्रकार सबसे बहुप्रतीक्षित डिजिटल रिलीज में से एक, 'ओमर्टा' का प्रीमियर ZEE5 पर किया गया है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, इस तेजतर्रार फिल्म में, राजकुमार राव द्वारा कुख्यात आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख का चित्रण प्रामाणिक और क्रूर है। फिल्म में राजेश तैलंग, रूपिंदर नागरा, केवल अरोरा और टिमोथी रयान हिकर्नेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह स्विस एंटरटेनमेंट के नाहिद खान, करमा फीचर्स द्वारा निर्मित है और एनएच स्टूडियोज के नरेंद्र हीरावत द्वारा वितरित किया गया है। 'ओमेर्टा' एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश नागरिक अहमद उमर सईद शेख की यात्रा के बारे में बताया गया है, जिसने दिल्ली में पर्यटकों के अपहरण से लेकर कंधार तक विमान को हाइजैक करने से ले 9/11, डैनियल पर्ल का अपहरण और मर्डर से ले कर मुंबई पर 26/11 के हमलों तक दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक कामों में गुमनाम भूमिका निभाई है।

बच्चों का जुनून, लगन और माता-पिता के संबंधों पर आधारित मूवीज- ZEE5 लगातार चिन्टू का बर्थडे, परीक्षा और मी रक्सम जैसी फिल्मों के साथ उद्देश्यपूर्ण सिनेमा पेश कर रहा है। इस प्लेटफार्म पर लेखक-निर्देशक की जोड़ी देवांशु कुमार और सत्यांशु सिंह की पहली डिजिटल फिल्म 'चिंटू का बर्थडे ' को दर्शकों व समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी साल 2004 में बगदाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जब इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को पद से हटा दिया जाता था। फिल्म में एक प्रवासी भारतीय परिवार के जिंदगी की एक दिन की कहानी बयां की गई है, जो अपने सबसे छोटे सदस्य चिंटू का जन्मदिन मनाने की सोचता है, एक ऐसे समय में, जब चारों ओर माहौल अशांत है। फिल्म में विनय पाठक, तिलोत्तमा सोम, सीमा पाहवा, बिशा चतुवेर्दी, खालिद मासौ, रेगिनाल्ड एल बार्न्‍स और नाथन स्कोल्ज जैसे कलाकार भी हैं।

'अटकन चटकन' यह फ़िल्म संगीत की दुनिया पर आधारित है। जिसके निर्माता ए.आर. रहमान है। इस ZEE5 ओरिजनल फिल्म की कहानी गुड्डू नामक एक 12 वर्षीय बालक के इर्दगिर्द घूमती है जिसका जुनून संगीत है।

'मी रक्सम' की कहानी शबाना आज़मी की कामयाबी में उनके पिता कैफ़ी आज़मी के योगदान और बाप बेटी के रिश्तों पर आधारित है।

'परीक्षा' निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की सामाजिक मुद्दों पर आधारित फ़िल्म है। इस समय शिक्षा का स्तर ऊंच-नीच, अमीरी गरीबी में बटा हुआ है। अमीर के बच्चे और गरीब के बच्चे की पढ़ाई और उसके स्कूल अलग-अलग हैं। आदिल हुसैन, प्रियंका बोस, शुभम झा और संजय सूरी जैसे कलाकारों वाली प्रकाश झा की फ़िल्म परीक्षा इसी पर सवाल करती है।

दोस्ती पर आधारित है फिल्म यारा – ZEE5 पर रिलीज हुई विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म यारा दोस्तों के बारे में बात करती है। यह फिल्म कई मायनों में खास है। इसे तिग्मांशु धूलिया ने निर्देशित किया है और विद्युत जामवाल सहित अन्य कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने कहानी में जान फूंक दी है। फिल्म यारा चार दोस्तों की कहानी है, जो प्यार, फन, क्राइम और सस्पेंस पर आधारित है। यह फिल्म दो दौर की बात करती है। एक 70 के दशक की और दूसरा उसके 20 साल बाद । कैसे चारों एक-दूसरे के लिए मर-मिटते हैं और कैसे बिछड़ते हैं, यही है इस फिल्म की कहानी। फिल्म के आखिरी में सस्पेंस एलिमेंट भी है, जो आपको हैरान कर देंगे।

प्रेम और रोमांस की कहानियां- बमफाड़- ZEE5 प्रेम और रोमांस से भरपूर कई ओरिजनल कंटेंट मौजूद हैं। दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य ने Zee5 ऑरिजनल फिल्म बमफाड़ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, और नसीर जमाल का किरदार निभाकर अपनी यात्रा शुरू की है। नवोदित फिल्मकार रंजन चंदेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म से 'अर्जुन रेड्डी' स्टार शालिनी पांडेय ने भी ओटीटी डेब्यू किया है। हालांकि इस रोमांचक फिल्म की प्रेरक शक्ति प्रेम कहानी है, लेकिन इसकी कई और परतें हैं।

फन और कल्पना- घूमकेतू- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म घूमकेतु को Zee5 पर रिलीज किया गया है। घूमकेतु में नवाजुद्दीन के साथ अनुराग कश्यप, ईला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना ने काम किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक राइटर की भूमिका निभाई है। ये राइटर मुंबई शहर में कामयाबी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। वहीं अनुराग कश्यप इस फिल्म में पुलिसवाले बने हैं। घूमकेतु का निर्देशन किया है पुष्पेन्द्र नाथ मिश्रा ने और इसका प्रोडक्शन फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क तले हुआ है। घूमकेतु में लीड स्टारकास्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्मकार निखिल आडवानी स्पेशल अपीयरेंस में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On ZEE5, viewers love real, heart-touching and meaningful stories


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b30lvU

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......