1 अक्टूबर को सलमान खान बिना ऑडियंस के शूट करेंगे 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड प्रीमियर, फिल्म 'राधे' की शूटिंग भी महबूब स्टूडियो में होगी शुरू

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों की इंतजार बाकी है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 4 अक्टूबर को होने वाला है जिसकी शूटिंग सलमान इसके दो दिनों पहले ही करने वाले हैं। जहां शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खबर है कि सभी कंटेस्टेंट्स 1 अक्टूबर को ही बिग बॉस हाउस में एंटर होने वाले हैं।

सलमान खान इस सीजन हर हफ्ते महज एक ही दिन शूटिंग करेंगे जिसमें वो एक बार में दो एपिसोड शूट करेंगे। अब मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान 1 अक्टूबर से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस दिन शो का ग्रैंड प्रीमियर शूट होगा जिसमें शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स से मिलवाया जाएगा। शो में हिस्सा लेने वाले सभी सेलेब्स और कॉमनर्स को शूटिंग से पहले क्वारैंटाइन किया जाएगा साथ ही सभी का कोरोना टेस्ट भी होगा। प्रीमियर से महज दो दिन पहले शूट करने की वजह कंटेस्टेंट्स के नाम पर गोपनीयता बनाए रखना भी बताई जा रही है।

शो में नहीं होगी लाइव ऑडियंस

कौन बनेगा करोड़पति 12 और द कपिल शर्मा शो के बाद अब बिग बॉस के सेट से भी लाइव ऑडियंस हटा दी गई है। शो में महज कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य ही नजर आएंगे। मेकर्स और चैनल ने ये निर्णय गाइडलाइन का पालन करते हुए और क्रू मेंबर की सुरक्षा के लिए लिया है।

राधे की शूटिंग करेंगे सलमान खान

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे के कुछ हिस्सों की शूटिंग मार्च से रुकी हुई है। अब खबरें हैं कि एक्टर बिग बॉस का प्रीमियर एपिसोड शूट करने के बाद राधे की शूटिंग मुंबई में ही करेंगे। फिल्म के कुछ सीन के साथ एक गाना भी आउटडोर शूट होना था मगर महामारी के चलते अब इसे मुंबई के महबूब फिल्म स्टूडियो में शूट किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan will shoot the grand premiere of Bigg Boss 14 without audience on October 1, shooting of the film Radhe will also start in Mehboob Studio


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZkUMEn

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......