1 अक्टूबर से खुलने वाले हैं देश भर के सिनेमा हॉल ? सरकार ने इस दावे को फेक बताया, 21 सितंबर के बाद सिर्फ ओपन थिएयर की अनुमति होगी
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से देश भर के सिनेमा हॉल खुलने जा रहे हैं।
और सच क्या है ?
- अलग-अलग की वर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि 1 अक्टूबर से देश भर के सिनेमा हॉल खुल रहे हैं।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अनलॉक - 4 की गाइडलाइन में भी स्पष्ट लिखा है कि अभी सिनेमा हॉल बंद ही रहेंगे। 21 सितंबर से सिर्फ ओपन थिएटर में होने वाले कार्यक्रमों को अनुमति दी जाएगी।

- केंद्र सरकार की एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने भी 1 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खुलने वाले दावे को फेक बताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZFpiZT
Comments