मौत से पहले दिशा ने मदद के लिए डायल 100 पर कॉल किया था, मुंबई पुलिस के पास जानकारी होगी, यह रिकॉर्डेड कॉल था

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भाजपा विधायक नितेश राणे ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मौत से पहले दिशा ने डायल 100 पर कॉल कर मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पार्टी में कुछ तो गलत हुआ था: राणे

राणे ने एएनआई से बातचीत में बताया, "हमने सुना है कि उनकी (दिशा) पार्टी में कुछ गलत हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मलाड-मालवानी स्थित अपना घर छोड़ दिया था। उन्होंने डायल 100 पर मदद मांगी थी और उन्हें सबकुछ बताया था। पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी, क्योंकि यह रिकॉर्डेड कॉल था।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, मुंबई पुलिस उनकी मदद नहीं कर सकी। इसलिए उन पर भी सवाल खड़ा होता है। मैं एक लीड दे रहा हूं और सीबीआई को जांच करनी चाहिए। अगर सीबीआई चाहे तो मैं उनकी मदद करने को तैयार हूं।"

दो बार क्यों बदला गया मुंबई पुलिस का जांच अधिकारी

राणे ने दिशा की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर यह दुर्घटनावश मौत या फिर खुदकुशी थी तो फिर मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी को दो बार क्यों बदला गया? रोहन राय (दिशा के मंगेतर) ने 9 जून को उनके अंतिम संस्कार का प्लान क्यों बनाया था? जबकि पोस्टमॉर्टम 11 जून को हुआ।

'दिशा का फोन 4:00 -4:30 के बीच स्विच ऑफ हुआ'

बकौल राणे, "अगर यह एक्सीडेंटल डेथ थी तो दिशा के कॉल डिटेल रिकॉर्ड में आखिरी कॉल 8 जून को रात 8:30 बजे का क्यों दिख रहा है और उनका फोन 4-4:30 बजे क्यों स्विच ऑफ हुआ था? क्या उस रात उनकी मौत के बाद कोई उनका फोन इस्तेमाल कर रहा था? यह पूरा घटनाक्रम सवालिया निशान छोड़ता है और यह केस सुसाइड की तरह नहीं दिखता है। इसकी जांच होनी चाहिए।"

रोहन राय की सुरक्षा के लिए अमित शाह को लेटर लिखा

इससे पहले नितेश राणे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर दिशा के ब्वॉयफ्रेंड रोहन राय की सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि रोहन को सुरक्षा दी जाए, ताकि मुंबई आने के बाद वे सेफ रह सकें।

राणे ने लिखा था, "उनका (रोहन) बयान दिशा और सुशांत मौत की जांच कर रही सीबीआई के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा और इससे कई कड़ियां खुल सकती हैं। क्योंकि इस बात का पूरा यकीन है कि दोनों की मौत का कनेक्शन आपस में जुड़ा हुआ है।

पिठानी भी कर चुके दोनों मौतों के कनेक्शन का दावा

पिछले दिनों सुशांत के फ्लैट मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने भी यह दावा किया था कि सुशांत और दिशा की मौत का आपस कोई तो कनेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए स्टेटमेंट में बताया कि दिशा की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत बेहोश हो गए थे और कह रहे थे- 'वे मुझे मार डालेंगे।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा नेता नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत को लेकर मुंबई पुलिस पर सवाल उठाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RC8ezv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......