10 अक्टूबर से पार्थ समथान शुरू करेंगे वेब शो 'हैलो, मैं हीरो बोल रहा हूं' की शूटिंग, अफवाह थीं एकता कपूर से अनबन और शो से रिप्लेस किए जाने की खबरें
एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी के 3 अक्टूबर से ऑफ-एयर किया जा रहा है। शो की टीआरपी लगातार घट रही थी साथ ही लीड एक्टर पार्थ समथान ने भी मेकर्स के सामने शो छोड़ने की बात रखी थी। जब चैनल वालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्हें पार्थ को रिप्लेस करने के बजाय शो बंद करना बेहतर समझा। शो बंद होने की अनाउंसमेंट के बाद से ही एकता कपूर और पार्थ के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें ये भी थीं कि एकता ने नाराज होकर पार्थ को अपने अपकमिंग वेब शो हैलो मैं हीरो बोल रहा हूं से निकाल दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये महज अफवाह है क्योंकि पार्थ जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
10 अक्टूबर से शुरू होगी वेब शो की शूटिंग
हाल ही में हैलो मैं हीरो बोल रहा हूं वेब शो से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला से बातचीत में कहा है, एकता कपूर और पार्थ के बीच अनबन और उन्हें शो से रिप्लेस किए जाने की खबरें पूरी तरह आधारहीन हैं। पार्थ समथान शो खत्म होने तक दो से तीन दिन और क्लाइमेक्स एपिसोड की शूटिंग करेंगे। 3 अक्टूबर को शो का आखिरी एपिसोड ऑन-एयर होगा जिसके बाद 10 अक्टूबर से पार्थ मुंबई में ही वेब शो की शूटिंग शुरू करेंगे। बताते चलें कि हैलो, मैं हीरो बोल रहा हूं वेब शो गैंगस्टर अबू सलेम की कहानी पर आधारित होने वाला है।
एकता कपूर ने शेयर किया हैलो मैं हीरो बोल रहा हूं शो की टीजर
पार्थ समथान के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही एकता ने उनकी स्पीडी रिकवरी की कामना करते हुए अपकमिंग वेब शो का बेहतरीन टीजर रिलीज किया था। इसमें पार्थ एक दमदार गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में हैं। पार्थ अब तक महज रोमांटिक किरदार में ही नजर आए हैं ऐसे में फैंस के लिए उनका रेट्रो नेगेटिव किरदार देखना एक नया तजुर्बा होने वाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33hkZVO
Comments