अमिताभ बच्चन के कोरोना से रिकवर होने के बाद फिर 'केबीसी 12' के सेट पर निकले 2 संक्रमित लोग, मलाइका अरोड़ा के शो के सेट पर मिले 7 पॉजिटिव

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 12 इस साल एक महीने देरी से शुरू हुआ है। शो के पोस्टपोन होने का कारण होस्ट बिग बी का कोरोना पॉजिटिव होना था। 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके कुछ दिनों बाद ही एश्वर्या और आराध्या की तबियत भी बिगड़ गई थी। ट्रीटमेंट के लिए बिग बी और जूनियर बच्चन एक लंबे समय तक नानावटी अस्पताल में रहे थे। घर वापस आकर परिवार को रिकवर होने में लंबा समय लगा था जिसके बाद अमिताभ ने केबीसी की शूटिंग अगस्त के आखिर में शुरू की थी। मगर अब केबीसी के सेट पर ही दो क्रू मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिससे शूटिंग दोबारा रोकी गई है।

हाल ही में आई एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति 12 के सेट पर दो क्रू मेंबर पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। 23 अगस्त को बिग बी ने केबीसी का प्रोमो शूट किया था जहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। इनमें बिग बी पूरी सावधानियां रखते नजर आ रहे थे। सेट की तस्वीर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा था, 'काम को दौर फिर शुरू हो चुका है, केबीसी 12 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सुरक्षा और सावधानियां रखी जा रही हैं। दुनिया एक अलग जगह बन चुकी है, विश्व एक साथ बदल गया'

इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मिले 7 संक्रमित

मलाइका अरोड़ा ने एक लंबे समय के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर वापसी की थी। एक्ट्रेस की बिल्डिंग में संक्रमित मिले थे। उनकी बिल्डिंग सील की गई थी जिसके चलते एक्ट्रेस सेट से दूर थीं। अब सभी सावधानियों के साथ शूटिंग की जा रही थी मगर सेट पर 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मलाइका अरोड़ा के अलावा गीता कपूर और टैरेंस लूईस भी शो जज कर रहे हैं।

11 जुलाई को बिग बी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

अमिताभ और अभिषेक को 11 जुलाई को सुबह से हल्का बुखार था। शाम को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वे खुद अस्पताल में भर्ती हो गए थे। 12 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि, उनमें हल्के लक्षण थे और उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी से इनकार किया था।

उन्हें उस समय न तो बुखार आया और न ही सांस लेने में तकलीफ थी। इसलिए कोविड-19 के क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था। लेकिन 17 जुलाई को उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने का फैसला लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the recovery of Amitabh Bachchan from Corona, 2 crew member on the set tested positive of KBC 12, 7 positives found on the sets of Malaika Arora's show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZoFBC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......