'केबीसी `12' की शूटिंग से लौटकर रात ढाई बजे अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग- कुछ देर पहले काम से लौटा हूं

महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 77 साल के बिग बी ने गुरुवार को गेम शो के लिए 17 घंटे तक नॉन स्टॉप शूटिंग की। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी है। बिग बी ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2:37 बजे लिखा है, "कुछ देर पहले काम से लौटा हूं और यह एक दिन में लगभग 17 घंटे की वर्किंग थी। कोविड-19 से ग्रस्त शरीर के लिए पर्याप्त और फायदेमंद।"

शो के कंटेंस्टेंट्स का हाल भी बयां किया

ब्लॉग में अमिताभ ने अपने शो के कंटेंस्टेंट्स के बारे में भी बात की है। उनके मुताबिक, फाइनेंशियल स्ट्रगल के बावजूद इन कंटेंस्टेंट्स के चेहरे पर मुस्कराहट होती है। फास्टिंग फिंगर फर्स्ट जीतने वाले कंटेंस्टेंट्स की फीलिंग साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "वे इमोशनल हो जाते हैं, हाथ जोड़ते हैं, हॉट सीट के लिए बेकाबू हो जाते हैं कि इंतजार फाइनली खत्म हुआ।"

अमिताभ के मुताबिक, कंटेस्टेंट को उम्मीद बंध जाती है कि अब उनके लोन चुक जाएंगे, वे बीमारों का इलाज करा सकेंगे, अपना घर बना सकेंगे और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। वे लिखते हैं, "कइयों ने अपनी पूरी जिंदगी में इतना बड़ा चैक हाथ में नहीं पकड़ा। कई उस अमाउंट में जीरो पर अटक जाते हैं, क्योंकि जिज्ञासावश वे इन्हें गिनना शुरू कर देते हैं। और सही जवाब देने की इतनी खुशी, जैसे कि उन्होंने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी।"

एक दिन में की थी 7 फिल्मों की शूटिंग

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उन्होंने एक दिन में 7 फिल्मों (4 फुल लेंथ और 3 शॉर्ट ) की शूटिंग की थी। उन्होंने लिखा था, "काम के लिए सबसे अच्छे दिन वो होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार। 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।"

28 सितंबर से टेलीकास्ट होगा शो

'केबीसी 12' 28 सितंबर से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस बार इस शो की टैगलाइन है, "हर चीज को ब्रेक लग सकता है, सपनों को नहीं।" इस गेम शो का पहला सीजन 2000 में आया था। तीसरे सीजन को छोड़कर सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किए हैं। तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को 'केबीसी 12' की शूटिंग के बाद ये फोटो अमिताभ बच्चन ब्लॉग में साझा की हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mA7qcE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......