शुरू हुई 'कौन बनेगा करोड़पति 12' शो की शूटिंग, अमिताभ बच्चन ने सेट से शेयर की पहले दिन शूटिंग की झलक

टेलीविजन के गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का इंतजार हर फैन बेसब्री से कर रहा था जो अब पूरा हो चुका है। सोमवार 7 सितम्बर से शो की शूटिंग शुरू कर दी गई है जहां से होस्ट अमिताभ बच्चन ने शूटिंग की पहली झलक भी शेयर की है। सामने आई तस्वीरों में बिग बी कम्प्यूटर महाशय के सामने बैठे नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए केबीसी 12 के लिए पहले दिन की गई शूटिंग के कुछ पल शेयर किए हैं जिसके साथ उन्होंने लिखा, 20 साल, 12वां पर्व, केबीसी- कौन बनेगा करोड़पति, आरंभ। सामने आई तस्वीरों में बिग बी नीले और काले रंग का थ्री पीस सूट पहने नजर आ रहे हैं। हॉटसीट पर उनके सामने कोई प्रतिभागी नजर नहीं आ रहा है।

इस सीजन शो में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

  • अमिताभ बच्चन और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को देखते हुए सेट पर गाइडलाइन के अनुसार हर तरह की सावधानी रखी जा रही है। टीम मेंबर की संख्या में भी कटौती हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर इस सीजन सेट पर दर्शक मौजूद नहीं होंगे। हॉटसीट पर बैठने वाली प्रतिभागी के परिवार का सदस्य ही शो देख सकेगा जिसके लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।
  • शो में कुछ चार लाइफलाइन दी जाती हैं जिनमें 50-50, फोन ए फ्रेंड, ऑडियंस पोल और एक्सपर्ट एडवाइज शामिल हैं। शो की लाइफलाइन ऑडिंयस पोल को सेट पर मौजूद दर्शकों के वोट पर रखा गया है। मगर क्योंकि इस साल सेट पर कोई भी दर्शक नहीं होंगे ऐसे में इस लाइफलाइन को रिप्लेस किया जा रहा है। नई लाइफलाइन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शो को सितम्बर के आखिरी में ऑनएयर किए जाने की संभावना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The shooting of 'Kaun Banega Crorepati 12' show started, Amitabh Bachchan shared a glimpse of the first day's shooting from the set


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/336KB7H

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......