कोरोना पॉजिटिव हुईं 'बिग बॉस 13' की हिमांशी खुराना, दो दिन पहले किसान प्रदर्शन की भीड़ में हुई थीं शामिल

बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है। एक्ट्रेस हाल ही में देश में जारी किसान प्रदर्शन का हिस्सा बनी थीं। एक्ट्रेस रिपोर्ट आने के दो दिन पहले 25 सितम्बर को रैली में शामिल हुई थीं जहां वो बिना मास्क के भी नजर आई थीं।

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही हिमांशी ने इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि सभी सावधानियां रखने के बावजूद मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि परसों मैं प्रोटेस्ट में शामिल हुई थी जहां बहुत भीड़ थी। इसलिए आज शाम को शूट पर जाने से पहले मैंने अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया था। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से कहना चाहती हूं कि वो भी अपना टेस्ट करवा लें और प्लीज प्रदर्शन के दौरान सावधानी रखिए। प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से कहना है कि प्लीज ये मत भूलिए की हम महामारी से गुजर रहे हैं, इसलिए सावधानी रखिए'।

दो दिन पहले किसान प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि संबंधी बिल के आते ही देशभर के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की जमीन के मुद्दे पर कई सेलेब्स उनके समर्थन में हैं। ऐसे में हिमांशी खुराना भी सोशल मीडिया पर समर्थन दिखाने के साथ रैली में शामिल हुई थीं। इस रैली की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की थीं। जहां एक तरफ कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। इस रैली में इंटरव्यू देने के दौरान एक्ट्रेस बिना मास्क भी नजर आई हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Bigg Boss 13' Himanshi Khurana became Corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mRAjl3

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......